फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur's show of strength through Jan Ashirwad Yatra in shimla

राजनीति: जन आशीर्वाद यात्रा के जरिये अनुराग ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन

Fri, 20 Aug 2021 02:28 AM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Aug 2021 02:28 AM IST
सार

अनुराग ठाकुर जिस धमक से पहली बार हिमाचल प्रदेश के लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं, उससे राज्य की सियासत में बड़ी हलचल पैदा हो गई है। अनुराग ठाकुर की पांच दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा चंडीगढ़ से शिमला तक शक्ति प्रदर्शन के साथ शुरू हुई है। 

विज्ञापन
Anurag Thakur's show of strength through Jan Ashirwad Yatra in shimla
शिमला में अनुराग ठाकुर का भव्य स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनने के बाद अनुराग ठाकुर जिस धमक से पहली बार हिमाचल प्रदेश के लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं, उससे राज्य की सियासत में बड़ी हलचल पैदा हो गई है। अनुराग ठाकुर की पांच दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा चंडीगढ़ से शिमला तक शक्ति प्रदर्शन के साथ शुरू हुई है। इससे धूमल-अनुराग समर्थक ही नहीं, जयराम खेमा भी अलग तरह से उत्साहित है। 

विज्ञापन


जयराम समर्थक उनके इस विशेष आगमन को सामान्य और स्वाभाविक ढंग से तो ले रहे हैं, लेकिन वे इससे उपचुनाव और मिशन रिपीट में नफे का गणित हल करने की तरकीबें भी सोचने लगे हैं। वे किसी भी तरह से अनुराग से सुर-ताल बैठाकर  जयराम सरकार के मिशन रिपीट का दांव चलना चाह रहे हैं। हालांकि, ज्यादा उत्साह में वे नेता हैं, जो प्रदेश की सत्ता और सियासत में खुद को हाशिए पर मान रहे हैं। सीएम जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री अनुराग के स्वागत के लिए पीटरहॉफ में एक घंटा पहले ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन


जब वह पीटरहॉफ पहुंचे तो उनके समर्थकों का भी हुजूम उमड़ आया और उनके पक्ष में भी नारे लगे। अनुराग की उपस्थिति में भी कार्यकर्ता सीएम जयराम ठाकुर को बराबर तरजीह देते रहे और पीटरहॉफ के सभागार में नारे लगाते रहे। दूसरी ओर कांग्रेस के जननेता वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद सर्वमान्य नेतृत्व की तलाश में जुटी व सरकार बनाने की इच्छा पाले कांग्रेस के माथे पर भाजपा के इस तरह के शक्ति प्रदर्शनों से चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। यह भी एक आकलन है कि अनुराग ठाकुर के इस शक्ति प्रदर्शन से भाजपा में अलग तरह के समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री बनने के बाद एक लंबा इंतजार कर वीरवार को हिमाचल प्रदेश में अलग ही अंदाज में पहुंचे। परवाणू से लेकर शिमला तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सरकार की ओर से उनके स्वागत के लिए कुछ मंत्रियों की ड्यूटियां भी लगाई गईं। वहीं संगठन ने तो पलक पांवड़े ही बिछा दिए। शिमला में खुद मुख्यमंत्री ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर एक दो बातों को छोड़ सीएम ने अनुराग ठाकुर को पूरा मान-सम्मान दिया। अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा चंडीगढ़ में हिमाचल भवन से शुरू होकर परवाणू, धर्मपुर, सोलन, सर्किट हाउस सोलन, शोघी, कंडाघाट से होते हुए पीटरहॉफ शिमला में देर शाम करीब 8 बजे समाप्त हुई।

कई होर्डिंग्स में नजर नहीं आए जयराम 
अनुराग के स्वागत के लिए टोक्यो ओलंपिक और खेल संगठनों के कुछ होर्डिंग्स में अनुराग के साथ मोदी ही नजर आए। इनमें जयराम ठाकुर का फोटो नहीं था। इस बारे में जरूर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आती रहीं।


चंडीगढ़ में आमने-सामने आए किसान समर्थक व भाजपा नेता
चंडीगढ़ में हिमाचल भवन से शुरू हुई यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं को किसान समर्थकों का विरोध भी झेलना पड़ा। यात्रा के मध्य मार्ग पर पहुंचते ही किसान समर्थकों ने भाजपा नेताओं का विरोध करना शुरू कर दिया और काले झंडे दिखाए। कुछ गिने-चुने किसान समर्थक ही पहुंचे थे। देखते ही देखते भाजपा के भी कुछ कार्यकर्ता व नेता पहुंचे और दोनों आमने-सामने होकर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed