फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur hit out at Congress.

भ्रष्टाचार-कांग्रेस मुक्त बनाएंगे हिमाचल: अनुराग

Sun, 22 Nov 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नयनादेवी/ झंडूता (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नयनादेवी/ झंडूता (बिलासपुर) Updated Sun, 22 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur hit out at Congress.

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने रेलवे के लिए 165 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। भानुपल्ली से बिलासपुर तक प्रस्तावित रेललाइन को यह राशि मंजूर होने से बिलासपुर भी रेल मार्ग से जुड़ेगा। कीरतपुर से नेरचौक फोरलेन और अन्य नेशनल हाईवे के लिए केंद्र से करोड़ों मंजूर करवाए।

विज्ञापन


अनुराग नयनादेवी और झंडूता में जनसभाओं में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जनता अब प्रदेश को कांग्रेस और भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी। रविवार को अनुराग ने नयनादेवी और झंडूता विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। सतलुज नदी से सटे कई गांवों में बोट के माध्यम से गए और जन समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है, तब से विकास कार्यों को ग्रहण लग गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। मनी लांड्रिंग मामले में सीबीआई और ईडी ने एकसाथ वीरभद्र के कई ठिकानों पर रेड की। इतना कुछ होने के बाद बावजूद वह कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार से हिमाचल के लोग परेशान हैं। तीन साल में कांग्रेस सरकार ने रोजगार के नाम वोट बैंक की राजनीति कर लोगों से छल किया है। इस दौरान नयनादेवी के विधायक एवं प्रदेश महामंत्री रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक रिखीराम कौंडल, राजकुमार, हरदयाल चंदेल, सुभाष मन्हंस, रामकुमार, कृष्ण चंदेल, सुनील शर्मा, रामपाल, सुमन, अनिल, दिनेश, विनोद, रमेश, बालकृष्ण, श्रवण, रूप लाल, पुनीत, महेंद्र, राजेश, तिलक और सोनल शर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed