फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur and JP Ndda get These responsibilities

जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर को ये बढ़ी जिम्मेदारियां!

Mon, 04 Aug 2014 08:58 PM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 08:58 PM IST
विज्ञापन
 Anurag Thakur and JP Ndda get These responsibilities

हाल ही में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भाजपा में आए राम माधव को पार्टी में नंबर दो का रुतबा दिया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की नई टीम में राम माधव को महासचिव बनाया जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल के जेपी नड्डा का सरकार में जाना तय है और उनकी जगह अनुराग ठाकुर को महासचिव बनाया जाएगा। राम माधव न केवल भाजपा और सरकार के बीच समन्वय का काम संभालेंगे, बल्कि उन्हें अघोषित तौर पर संघ और भाजपा के साथ-साथ संघ और सरकार के बीच भी समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। बतौर महासचिव राम माधव पार्टी और सरकार में संघ के हिंदुत्ववादी मूल एजेंडे का भी खास ख्याल रखेंगे।

विज्ञापन

इसी माह बनेगी शाह की नई टीम

 Anurag Thakur and JP Ndda get These responsibilities

संघ ने बीते महीने राम माधव के साथ अपने एक अन्य नेता शिवप्रकाश को भाजपा में भेजने का फैसला किया था। राम माधव के रूप में संघ ने पहली बार किसी सुपरिचित चेहरे को भेजने का फैसला किया था। माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस महीने के तीसरे हफ्ते में अपनी नई टीम की घोषणा करेंगे।

शाह की टीम में न केवल संघ से भाजपा में आए नेताओं और संघ के करीबी नेताओं की संख्या बढ़ेगी, बल्कि इन्हें अहम जिम्मेदारी भी दी जाएगी। इनमें भी हाल ही में संघ से भाजपा में भेजे गए राम माधव को पार्टी में नंबर दो का रुतबा हासिल होगा।

संघ सूत्रों के मुताबिक वह नहीं चाहता कि पूर्ववर्ती एनडीए सरकार की तरह नई सरकार भी मूल विचारधारा और एजेंडे को ताक पर रखकर आगे बढ़े।

यही कारण है कि इस बार सभी तरह के समन्वय का जिम्मा राम माधव को दिलाया जाएगा। संघ राम माधव के जरिए ही सरकार और पार्टी के समक्ष मुख्य मुद्दों पर अपनी राय रखेगा। इस कड़ी में राम माधव ने यूपीएससी सी-सैट विवाद पर पहली बार सरकार के समक्ष संघ की राय रखी है।

नई टीम को लेकर मथापच्ची

 Anurag Thakur and JP Ndda get These responsibilities

फिलहाल शाह की नई टीम को लेकर माथापच्ची जारी है। माना जा रहा है कि वर्तमान संगठन महासचिव इसी साल कुछ राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव तक इस पद पर बने रहेंगे।

बाद में यह जिम्मेदारी वी सतीश को दी जाएगी। वरुण गांधी महासचिव बने रहेंगे। चूंकि जेपी नड्डा सरकार में जाएंगे, इसलिए उनकी जगह अनुराग ठाकुर को महासचिव बनाया जाएगा।

इसके अलावा महिला मोर्चा की वर्तमान अध्यक्ष सरोज पांडे भी महासचिव पद की दौड़ में हैं, जबकि वर्तमान महासचिव मुरलीधर राव को उपाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। राजीव प्रताप रुडी और शाहनवाज हुसैन मुख्य प्रवक्ता पद की दौड़ में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed