फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ants found in sterile water

बच्चों की दवा के स्टेरिल वाटर में निकली चींटियां

Tue, 19 Jan 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 19 Jan 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
ants found in sterile water

बच्चों को दी जाने वाली सस्पेंशन दवा बनाने के लिए दिए जाने वाले स्टेरिल वाटर की शीशी में चींटियां मिलने का मामला सामने आया है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। हालांकि दवा की एक्सपायरी डेट अभी वर्ष 2019 में पूरी

विज्ञापन


होगी, लेकिन बेहद संवेदनशील समझे जाने वाले शिशुओं को दी जाने वाली दवाओं की सुरक्षा में चूक से एक ओर जहां दवा निर्माता कंपनियों पर सवालिया निशान लग रहा है। दूसरी ओर दवा विक्रेताओं के काम पर भी उंगली उठ रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को स्थानीय बाजार से एक व्यक्ति ने अपने बच्चे के लिए ड्राई सीरप खरीदा, जिसे डॉक्टर के निर्देशानुसार साथ दिए स्टेरिल वाटर को मिला कर सस्पेंशन सीरप बनाया जाना था, लेकिन जब खरीदार ने घर में जाकर सीरप बनाने के लिए दवा का पैकेट खोला तो उसे देख उसके होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेरिल वाटर की प्लास्टिक पैकिंग के अंदर और बाहर चींटियां चिपकी थीं। इनमें से कई तो उस पानी में मर भी चुकी थीं। खरीदार तुरंत उक्त दवा को लेकर केमिस्ट के पास वापस पहुंचा और इस बाबत शिकायत की।

उधर, ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी कौशल का कहना है कि यह गंभीर मामला है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई होगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed