{"_id":"62b49beed9ba9d3d52406f2a","slug":"another-youth-arrested-in-himachal-police-constable-recruitment-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Police Constable Paper Leak Case: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एक और युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Police Constable Paper Leak Case: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एक और युवक गिरफ्तार
Thu, 23 Jun 2022 10:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:29 PM IST
सार
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामले में ऊना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक हरियाणा के भिवानी का है। इसे प्रदेश से ही दबोचा गया है। आरोपी युवक राहुल पर अभ्यर्थियों को लीक पेपर दिखाने का आरोप है।
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामले में ऊना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक हरियाणा के भिवानी का है। इसे प्रदेश से ही दबोचा गया है। आरोपी युवक राहुल पर अभ्यर्थियों को लीक पेपर दिखाने का आरोप है। पुलिस ने गुरुवार को उसे अदालत में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। इससे पहले जिला पुलिस ने गगरेट के एक युवक को पुलिस पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस विभाग ने एसआईटी का गठन किया है।
विज्ञापन
इसमें लगभग हर जिला के आला अधिकारियों को शामिल किया। वहीं, ऊना जिला में भी एसआईटी के सदस्य के तौर पर एसपी अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी को अंजाम दिया है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की है। बता दें कि कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। अब नए सिरे से तीन जुलाई को परीक्षा होगी।
विज्ञापन