{"_id":"538a5a78bbbaef4ee9c4fa391de629f0","slug":"another-lady-died-at-igmc-after-delivery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता ने तोड़ा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी में डिलीवरी के बाद एक और प्रसूता की मौत हो गई है। हालांकि, महिला को पीलिया होने की बात से प्रबंधन साफ इनकार कर रहा है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद महिला को इंफेक्शन (पोस्ट पार्टम सेप्सिस) हुआ। जिससे इसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर में फैले पीलिया के बाद तीन प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। अब डिलीवरी के बाद एक और महिला की इंफेक्शन से मौत हुई है। महिला को डिलीवरी के लिए आईजीएमसी में भर्ती किया गया था। कुछ रोज पहले ही डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद इसे इंफेक्शन हो गया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने महिला को बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन शुक्रवार को इसने दम तोड़ दिया। प्रसूता महिलाओं की लगातार मौतों के बाद प्रबंधन के भी कान खड़े हो गए हैं। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद ने बताया कि इस महिला की पीलिया से मौत नही हुई है।
विज्ञापन
प्रसूता महिला कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रसूता को डिलीवरी के बाद इंफेक्शन हो गया था। महिला का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा था, लेकिन सुबह दो बजे के करीब प्रसूता महिला की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि नवंबर माह से अभी तक अस्पताल में पीलिया के करीब साढ़े चार सौ के करीब मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं। जबकि तीन लोगों की पीलिया से मौत हो गई है, और ग्यारह नये पीलिया मरीज अस्पताल में उपचार करवा रहे है।