फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Annual functions will be held in all govt schools in November only, this time it will have to be completed bef

Himachal: सभी सरकारी स्कूलों में नवंबर में ही होंगे वार्षिक समारोह, इस बार 20 दिसंबर से पहले निपटाने होंगे

Tue, 10 Dec 2024 05:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Dec 2024 05:21 PM IST
सार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह आयोजित करने को लेकर सरकार ने माध्यमिक शिक्षा संहिता में आवश्यक संशोधन किया है। 

विज्ञापन
Annual functions will be held in all govt schools in November only, this time it will have to be completed bef
सरकारी स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह आयोजित करने को लेकर सरकार ने माध्यमिक शिक्षा संहिता में आवश्यक संशोधन किया है। शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया है कि अनेक शिक्षण संस्थाओं में वार्षिक समारोह शैक्षणिक सत्र के अंत में मनाया जाता है, जब विद्यालयों में पढ़ाई का चरम समय होता है।

विज्ञापन


अब सरकार की स्वीकृति के अनुसार माध्यमिक शिक्षा संहिता 2012 के पैरा 2.1 (xi) में आवश्यक संशोधन किया गया है। इसके अनुसार सभी सरकारी विद्यालयों में वार्षिक समारोह प्रत्येक वर्ष 1 से 30 नवंबर के मध्य मनाया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। हालांकि, माैजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए सभी स्कूलों को 20 दिसंबर 2024 से पहले ही वार्षिक समारोह को मनाना होगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत शर्मा ने सभी उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed