फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   annual function of vidya kendra.

वार्षिक समारोह में झूमे विद्या केंद्र के छात्र

Sun, 14 Sep 2014 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Sep 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
annual function of vidya kendra.

राष्ट्रीय विद्या केंद्र कसुम्पटी ने रविवार के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में अपना वार्षिक उत्सव आयोजित किया। इसमें मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उत्सव में छात्रों ने पहाड़ी नाटी, राजस्थानी और हरियाणवी नृत्य जैसी प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया।

विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता चौहान और स्कूल के निदेशक विनोद कुमार चौहान ने मुख्यातिथि और अभिभावकों का स्वागत किया। सुनीता चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ छटी से दसवीं कक्षा तक की छात्राओं शिवानी, दिव्या, असिता, अस्मिता, विपाशा और साथी छात्राओं की गणेश वंदना से हुआ।
विज्ञापन


नर्सरी के अविका, सेजल, मुस्कान, हर्षिता व साथी छात्रों ने अनेकता में एकता का संदेश देते हुए खूबसूरत प्रस्तुति दी। केजी कक्षा के छात्रों ने संयुक्त परिवार, सुख का आधार संदेश देने वाली प्रस्तुति दी, जिसमें बताया था कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी में किस तरह से संयुक्त परिवार सहयोगी साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम्मत वतन की हमसे है...
इसमें अमन, मनमोल, दिवांश, वंशिका, अरनव, पार्थ व साथी छात्रों ने भाग लिया। तीसरी और चौथी कक्षा के छात्रों विशाल, कशिश, ओजस, मोहक, दिव्या, स्नेहा, प्रिया आदि छात्रों ने राजस्थानी और हरियाणवी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। पांचवीं और छटी कक्षा के छात्रों नमन, ईशा, पारस, मयंक और अन्य छात्रों ने ताकत वतन की हम से, हिम्मत वतन की हमसे है... गीत पर प्रस्तुति दी।


सातवीं के छात्रों सोहम, मिनल, रूपाली, आस्था, अंकुश, गौरव, सार्थक, कर्ण और साथी छों ने चंबयाली नृत्य और हिप हॉप की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मनोरंजन किया। नवीं कक्षा के छात्रों विशाल, दीपक, निशांत, पूजा, रीतिका, पावर्शी और साथी छात्रों ने दबंग दबंग... जाने कहां छुप के बैठा है खुदा.. जैसी फिल्मी गीतों पर डांस पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed