{"_id":"944fbd33faa1e4ac131ce6a5f5b98c98","slug":"annual-function-of-aastha-public-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था के बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था के बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 15 Oct 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्था पब्लिक स्कूल ने कालीबाड़ी हॉल में वार्षिक समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शुभारंभ स्कूली छात्रों ने सरस्वती वंदना के साथ किया।
विज्ञापन
इसके बाद चम्बयाली, राजस्थानी और पंजाबी गीतों पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुती दी। भावना वर्मा, कुंजन कालिया, आकांक्षा ठाकुर, अंकिता ठाकुर, कृतिका कालिया, सुहानी शर्मा, मेघना ठाकुर, दीपांशी और प्रियांशी ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन
अंशुल शर्मा, मोहित वर्मा, साहिल ठाकुर, सौरव ठाकुर, प्रवीण कुमार, निखिल कुमार, कमल ठाकुर, जितेंद्र कुमार और सोहन ने डीफेंस थीम पर वन एक्ट प्ले प्रस्तुत किया। इसमें एक फौजी की कहानी बताई गई जो देशभक्ति के जिए अपने परिवार का त्याग करता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन, प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।