{"_id":"6013e72986675862a9762cdb","slug":"annual-exams-of-non-board-classes-will-be-held-in-second-week-of-march-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मार्च के दूसरे सप्ताह में होंगी नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मार्च के दूसरे सप्ताह में होंगी नॉन बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं
Sat, 30 Jan 2021 10:42 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:42 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नॉन बोर्ड पहली से चौथी और छठी-सातवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह में होंगी। 20 मार्च से पहले परीक्षाएं करवा ली जाएंगी। 31 मार्च को इनका परीक्षा परिणाम घोषित होगा। एक अप्रैल 2021 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। इन कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए जल्द ही प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से डेटशीट जारी की जाएगी।इन नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। राइट टू एजूकेशन एक्ट के तहत इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
आंतरिक असेसमेंट के आधार पर उन्हें अगली कक्षा में दाखिला दिया जाता है। प्रदेश सरकार ने इन कक्षाओं को अभी खोलने का फैसला नहीं लिया है। ऐसे में बीस मार्च तक इन कक्षाओं की ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया गया है। बीते दिनों हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पांचवीं कक्षा और आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नियमित तौर पर कक्षाएं लगाने का फैसला लिया गया है। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में एक फरवरी और शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 15 फरवरी से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन