इस दिन से होंगी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं, डेटशीट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो गई है। इन स्कूलों में 12 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। पहली से चौथी और छठी, सातवीं कक्षा की असेसमेंट आधार पर परीक्षाएं ली जाएंगी।
इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। सभी केंद्रों में सुबह सवा नौ बजे से परीक्षा शुरू होगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों से हिंदी और अंग्रेजी विषय में ओरल रिडिंग करवाई जाएगी।
एक-एक कर छात्र-छात्राओं को बुलाकर पाठ पढ़वाया जाएगा। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे।
कक्षा पहली से चौथी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीएचटी की देखरेख में कलस्टर स्तर पर होगा। छठी और सातवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हाई स्कूलों में प्रिंसिपलों और हेड मास्टरों की देखरेख में होगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों के माध्यम से प्रश्न पत्र मुहैया करवाए जाएंगे।
पहली से चौथा कक्षा की डेट शीट
दिनांक कक्षा पहली दूसरी तीसरी चौथी
12 मार्च गणित पर्यावरण हिंदी अंग्रेजी
13 मार्च हिंदी अंग्रेजी पर्यावरण गणित
14 मार्च अंग्रेजी हिंदी गणित पर्यावरण
15 मार्च पर्यावरण गणित अंग्रेजी हिंदी
यहां देखिए छठी से सातवीं कक्षा की डेट शीट
दिनांक छठी कक्षा सातवीं
12 मार्च हिंदी सोशल साइंस
13 मार्च गणित साइंस
14 मार्च ड्राइंग संस्कृत
15 मार्च साइंस अंग्रेजी
16 मार्च संस्कृत योग/संस्कृति
17 मार्च अंग्रेजी हिंदी
19 मार्च सोशल साइंस गणित
20 मार्च योग/संस्कृति ड्राइंग