{"_id":"5cb97b45bdec2214046f12ea","slug":"annaprashan-in-anganwadi-centers-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी अब अन्न प्राशन रस्म, विभाग ने जारी किया सर्कुलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी अब अन्न प्राशन रस्म, विभाग ने जारी किया सर्कुलर
Fri, 19 Apr 2019 01:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आंगनबाड़ी केंद्रों में छह माह के नवजात के अन्न प्राशन रस्म कार्यक्रम भी होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आईसीडीएस (तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं पोषण सुधार परियोजना) में हर आंगनबाड़ी केंद्र में अन्न प्राशन रस्म कार्यक्रम करवाने का सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन
इससे पहले आईसीडीएस में सूबे के आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के लिए कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। अब अन्न प्राशन रस्म करने के बारे में निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम की आंगनबाड़ी केंद्रों को निदेशालयों को रिपोर्ट भी भेजनी होगी।
विज्ञापन
छह माह पूरे करने वाले बच्चों के अन्न प्राशन की रस्म भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कराएंगी। उन्हें खीर बनाकर खिलाई जाएगी। वहीं, गोद भराई और अन्न प्राशन कार्यक्रम करवाने बारे सभी सुपरवाइजरों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जानकारी प्रारूप एकत्रित की जाएगी।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा के जिला परियोजना अधिकारी रणजीत सिंह ने कहा कि सभी सुपरवाइजरों को आंगनबाड़ी केंद्रों में अन्न प्राशन रस्म कार्यक्रम करवाने के निर्देश दिए गए हैं। दो और तीन आंगनबाड़ी केंद्र मिलकर भी अन्न प्राशन रस्म कार्यक्रम एक स्थान पर करवा सकते हैं।