पेंसिल से सुंदर चित्र बनाने में माहिर हैं अंकिता, नर को देखकर कायल हुए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिभा किसी आयु, व्यक्ति विशेष और प्रशिक्षण की मोहताज नहीं होती है। पांवटा विस क्षेत्र की अनाज मंडी कॉलोनी की अंकिता सैनी (25) ने यह बात चरितार्थ की है। शिक्षक माता अनीता सैनी और पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए गुरमीत सिंह सैनी की बेटी अंकिता काली पेंसिल के प्रयोग से कागज पर बेहद सुंदर और स्तरीय चित्र बना रही हैं। उन्होंने पांवटा कॉलेज से बीएससी की है।
वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ एक मंझे हुए कलाकार की तरह अपनी कला को भी निखारने में जुटी हैं। उनके बनाए चित्रों को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। अंकिता को चित्र बनाने का शौक पहली कक्षा से ही था। अंकिता जब छठी कक्षा में पहुंचीं तो उन्होंने कला विषय लिया और अपनी कला को निखारने में जुट गईं। आज वह सुंदर और आकर्षक चित्र बनाने में दक्ष हो चुकी हैं।
पिछले कुछ समय से अंकिता सैनी के बनाए चित्र फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे हैं। लोग उसकी प्रतिभा के कायल हो रहे हैं। कलाप्रेमियों का कहना है कि बिना प्रशिक्षण के अंकिता इस क्षेत्र में इतना शानदार कार्य कर रही हैं। यदि बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो वह कला के क्षेत्र में काफी आगे जा सकती हैं।
फेसबुक और व्हाट्सएप पर मिल रही प्रशंसा से अंकिता सैनी खासी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती। फिर भी सरकार को प्रतिभावान युवाओं को आगे लाना चाहिए। अमूमन देखा जाता है कि सरकार इस क्षेत्र में जो योजनाएं लागू करती है, वह चुनिंदा कलाकारों तक ही सीमित होकर रह जाती हैं।