{"_id":"55cf8ea4c21e97cb46ddb49910adf518","slug":"animal-sacrifice-case-at-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट की रोक के बावजूद दे दी पशुबलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट की रोक के बावजूद दे दी पशुबलि
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी के करसोग उपमंडल की भनेहड़ा पंचायत में देवता को घर बुला कर बकरों की बलि देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बलि देने का मामला 13 अक्तूबर का है। करसोग क्षेत्र के भनेहड़ा पंचायत में शलाणी गांव में एक व्यक्ति ने 13 अक्तूबर को देवता को अपने घर पर आमंत्रित किया था। इस दौरान देवता को खुश करने के लिए बकरों की बलि दी गई।
विज्ञापन
पंचायत के मेहर सिंह खुखलिया ने 15 अक्तूबर को करसोग थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत की जांच करने के बाद पुलिस ने पशु अत्याचार एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
शिकायत में बताया कि देवता को खुश करने के लिए करीब चार-पांच बकरों की बलि दी गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक भनेहड़ा के देवी सिंह ने देवता को अपने घर बुलाया था।
इस दौरान उन्होंने पांच बकरों की बलि दी। उधर, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पशु बलि देने की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।