{"_id":"6798e7be21b33e50d705fad0","slug":"angry-tehabazaris-demonstrated-outside-dc-office-shimla-news-c-19-sml1001-478100-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गुस्साए तहबाजारियों ने डीसी \nऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गुस्साए तहबाजारियों ने डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शिशुओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं महिलाएं
ढली से कुफरी तक सड़क किनारे से हटाए जा रहे तहबाजारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ढली से लेकर कुफरी तक सड़क किनारे बैठे तहबाजारियों को हटाया जा रहा है। वन विभाग, एनएच, पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से तहबाजारी गुस्से में हैं। विरोध स्वरूप इन तहबाजारियों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है।
रेहड़ी फड़ी तहबाजारी यूनियन (संबंधित सीटू) के बैनर तले तहबाजारी मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब डीसी ऑफिस के बाहर इकट्ठा हुए। इनमें महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि ढली से लेकर कुफरी तक करीब 100 तहबाजारी काम करके अपनी रोजी रोटी कमाते हैं लेकिन इन दिनों वन विभाग, एनएच और पुलिस के कर्मी उन्हें यहां से हटाने का काम कर रहे हैं। इस वजह से उनकी रोजी रोटी छिन रही है। इन लोगों को अपने परिवार की गुजर बसर करना मुश्किल हो गई है। बेवजह कार्रवाई के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अगर उन्हें उजाड़ने और तानाशाही का काम बंद नहीं किया तो आने वाले दिनों में आंदोलन उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद यूनियन के लोग एसपी संजीव गांधी से भी मिले और इस मामले पर बातचीत की। प्रदर्शन में सीटू के जिला कोषाध्यक्ष बालक राम, विवेक कश्यप, राम प्रकाश, यूनियन प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष दर्शन लाल, पवन कुमार, रमेश कुमार, कल्पना देवी, संतोष वर्मा, सुरेंद्र बिट्टू, पप्पू कुमार, चंदा, रिंकू, विजय, रीना, आशीष, टिंचू, संजय, दिनेश, गोविंदा, मूल चंद, डीके, मिंटू, पवन, अजीत, राहुल और भूषण मौजूद रहे।