फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Angered by snatching financial powers HAS opened front against Director of Higher Education

वित्तीय शक्तियां छीनने से नाराज एचएएस ने उच्च शिक्षा निदेशक के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 19 Jun 2020 03:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jun 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
Angered by snatching financial powers HAS opened front against Director of Higher Education
उच्च शिक्षा निदेशालय

उच्च शिक्षा निदेशालय में एचएएस कैडर से नियुक्त अतिरिक्त निदेशक ने वित्तीय शक्तियां छीनने से नाराज होकर शिक्षा निदेशक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अतिरिक्त निदेशक सोनिया ठाकुर ने शिक्षा सचिव राजीव शर्मा को भेजी लिखित शिकायत में विभागीय खरीद फरोख्त का विशेष ऑडिट करवाने की मांग की है। उन्होंने विभागीय खरीद फरोख्त में धांधलियां न हों, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति को लेकर कार्मिक विभाग द्वारा किए गए प्रावधान की अवहेलना होने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सोनिया ठाकुर ने शिक्षा निदेशक पर उनसे कार्यभार लेने के बाद किसी अन्य विभागीय अधिकारी की देखरेख में बीते दिनों करोड़ों रुपये की खरीद-फरोख्त करने का आरोप भी लगाया है। कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय में प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां संयुक्त या अतिरिक्त निदेशक को सौंपी जाती रही हैं। एचएएस कैडर के अधिकारी ही इन शक्तियां का प्रयोग करते आए हैं लेकिन वर्तमान में उनसे यह शक्तियां छीन कर विभागीय अधिकारी को सौंप दी गई हैं। खरीद फरोख्त कमेटी से भी उन्हें बाहर कर दिया है जबकि जैम पोर्टल पर वह ही पंजीकृत खरीदार हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जैम पोर्टल पर अतिरिक्त निदेशक का मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी पंजीकृत है। इसी फोन नंबर पर खरीद से संबंधित ओटीपी आते हैं। निदेशालय में करोड़ों रुपये की खरीद उनके नाम पर हो रही है जबकि वह खरीद कमेटी से बाहर हैं। ऐसे में किसी अन्य अधिकारी को जैम पोर्टल पर पंजीकृत खरीदार बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि बीस मार्च को स्टोर, कैश और जांच शाखा को भी उनसे वापस लेकर संयुक्त निदेशक कॉलेज को दे दी गई हैं। सरकार द्वारा अधिकतर विभागों में प्रशासनिक अधिकारी के पदों का सृजन कार्मिक विभाग के आदेशों के तहत इसलिए किया गया है ताकि विभागों में होने वाली धांधलियों पर अंकुश लगाया जा सके और प्रशासनिक और वित्तीय कार्य इन्हीं अधिकारियों की देखरेख में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सरकार के इन आदेशों की अवहेलना करते हुए निदेशक ने प्रशासनिक अधिकारी से यह शक्तियां छीनकर विभागीय अधिकारी को दी हैं। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा है कि विभागों में कार्यों का बंटवारा कार्यशैली और अनुभव के आधार पर किया जाता है। अतिरिक्त निदेशक को अगर इस बाबत कोई आपत्ति थी तो वो उन्हें बता सकती थीं। निदेशक ने बताया कि यह विभाग का आंतरिक मामला है, इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed