फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   anganwadi karyakarta delegation meets minister rajiv saijal

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लिपिक पदोन्नति में 40 फीसदी कोटा देने की मांग

Fri, 21 Feb 2020 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Feb 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
anganwadi karyakarta delegation meets minister rajiv saijal
मंत्री डॉ. राजीव सैजल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश आईसीडीएस विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका कल्याण संघ का प्रतिनिधिमंडल संघ के संयोजक अभिषेक ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष रीना ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्री डॉ. राजीव सैजल से मिला। संयोजक अभिषेक ठाकुर ने बताया कि विभागीय मंत्री ने पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कार्यों की सराहना की है और संघ की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनकर उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को क्लर्क पदोन्नति में 40 फीसदी कोटा देने और मानदेय को बढ़ाने की मांग उठाई। इसके अलावा इन वर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लान की मांग की है। इस वर्ग को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का खाता खोला जाए। इसमें एक निश्चित राशि विभाग डाले, ताकि सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन


कमीशन के माध्यम से भरे जाने वाले पर्यवेक्षक के पद के लिए 45 वर्ष की आयु सीमा की शर्त को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पांच साल का सेवा काल पूरा करने पर 31 रुपये वार्षिक वृद्धि दी जाती है, यह बहुत कम है। इसे बढ़ाकर पांच सौ रुपये और पर्यवेक्षक के लिए तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर पदोन्नति 20 फीसदी कोटे से बढ़ाकर 50 फीसदी करने, संरक्षण अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed