{"_id":"610971ffd64160634f2aa8ea","slug":"anand-swaroop-said-that-the-curtain-should-be-raised-from-the-death-of-father-ramswaroop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद स्वरूप बोले- पिता रामस्वरूप की मौत से उठना चाहिए पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद स्वरूप बोले- पिता रामस्वरूप की मौत से उठना चाहिए पर्दा
Tue, 03 Aug 2021 10:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:12 PM IST
सार
सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव 17 मार्च को दिल्ली स्थित गुमटी अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ मिला था। उनके बेटे आनंद स्वरूप ने कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
राम स्वरूप के बेटे आनंद स्वरूप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मामला उठने के बाद राम स्वरूप के बेटे आनंद स्वरूप ने कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए। उन्हें आस है कि सरकार मामले की जांच के आदेश देकर मौत के रहस्य से पर्दा उठाएगी। आखिर पिता के मौत के कारणों का पता लगना चाहिए कि उनकी मौत कैसे हुई थी। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी भावनाओं को समझकर सीबीआई जांच के आदेश देगी। 16 मार्च को अपने स्टाफ के साथ भोजन करने के बाद उनके पिता ने आगामी दिन की रूपरेखा तैयार कर ली थी।
विज्ञापन
परिवार में भी सब ठीकठाक चल रहा था। ऐसे में उनके पिता की संदिग्ध मौत पर सवाल उठाना लाजिमी है। मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत पर बेटे आनंद स्वरूप शर्मा हत्या का शक जाहिर कर उच्च स्तरीय जांच की गुहार पहले भी लगा चुके हैं। इस संदर्भ में वह दिल्ली पुलिस के पास चक्कर भी काट चुके हैं। बता दें कि सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव 17 मार्च को दिल्ली स्थित गुमटी अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन