{"_id":"60eb186e8ebc3ec7f066b1a1","slug":"an-additional-company-of-police-deployed-in-shimla-shimla-news-sml3765698141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों से कोरोना नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस 90 जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों से कोरोना नियमों का पालन करवाने के लिए पुलिस 90 जवान तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ से कोरोना संक्रमण फैलने के अंदेशे के अलर्ट के बाद जिला पुलिस पर्यटन स्थलों पर सोमवार से पुलिस की एक अतिरिक्त कंपनी तैनात करने जा रही है। अधिकारियाें सहित पुलिस के कुल 90 जवान कंपनी में होंगे। 60 फीसदी जवानों की तैनाती राजधानी शिमला में जबकि 40 फीसदी जवानों की तैनाती कुफरी, मशोबरा और नारकंडा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर होगी। मास्क न पहनने वालों को पुलिस की ओर से मास्क बांटने का अभियान जारी रहेगा। साथ ही अब पुलिस नियमों को तोड़ने वाले पर्यटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करेगी।
शिमला जिले के पर्यटन स्थलों पर उमड़ रहे सैलानियों से कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस हफ्ते से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। सैलानियों को अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करना होगा और शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन करना होगा। मास्क न पहनने वालों को पहले पुलिस मास्क देगी, साथ ही उन पर कड़ी नजर भी रखेगी। इसके बाद भी अगर टूरिस्ट मास्क का इस्तेमाल नहीं करता तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शारीरिक दूरी के नियम को लेकर सैलानियों को जागरूक करने के लिए पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का इस्तेमाल होगा। उद्घोषणा के बावजूद अगर दूरी नहीं बनाते तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
मनमानी करने वालों पर होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला का कहना है कि कोविड प्रोटोकाल को लागू करने के लिए सोमवार से पुलिस की एक अतिरिक्त कंपनी तैनात की जा रही है। शिमला के अलावा कुफरी, मशोबरा और नारकंडा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मास्कगीरी अभियान के तहत बिना मास्क सैलानियों को मास्क बांटने का अभियान जारी रहेगा लेकिन मनमानी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
कचरा न फैलाएं सैलानी, अपनी जिम्मेदारी समझें
शिमला में सैलानियों की भीड़ बढ़ते ही शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। विशेषकर ऐसे स्थानों पर जहां सैलानियों की चहल-पहल अधिक रहती है। दिन के समय तो रिज मैदान और माल रोड पर नगर निगम सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखता है लेकिन देर शाम और रात के समय कई सैलानी यहां कचरा फैलाते हैं। सुबह के समय रिज मैदान और माल रोड पर जगह जगह बिखरा कचरा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। शिमला-कुफरी सड़क पर भी सैलानी कचरा फैला रहे हैं। शहर के लोगों का कहना है कि सैलानी यहां आएं, घूमें पर कचरा हर कहीं न फेंके। कचरे को डस्टबिन में ही डालें। शिमला को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।