फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amnol and Sonakshi become badminton champions

Shimla News: अमनोल और सोनाक्षी बनें बैंडमिंटन चैंपियन

Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Amnol and Sonakshi become badminton champions
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई है। यह प्रतियोगिता मेरा युवा भारत संस्था द्वारा आयोजित करवाई थी। जानकारी के अनुसार अनमोल कालिया ने पुरुष वर्ग और सोनाक्षी ने महिला वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीत हासिल की।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में तनुजा जिंटा प्रथम रहीं जबकि जया और परीक्षा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की सौ मीटर दौड़ में धीरज ने पहला और निहाल सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाॅलीबाल में कोटशेरा टीम विजेता और नेरवा टीम उपविजेता रही। इसके अलावा टग ऑफ वार में घणाहट्टी टीम विजेता और नेरवा टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम में डीआईजी मानवाधिकार रंजना चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला खेल अधिकारी अनुराग वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सहायक निदेशक विजय कुमार ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया जबकि उपनिदेशक विपिन कुमार ने प्रतियोगिता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article