फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amjad A Sayed sworn in as Chief Justice of Himachal Pradesh High Court

Himachal High Court: अमजद ए सईद बने हिमाचल हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Thu, 23 Jun 2022 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Jun 2022 05:53 PM IST
सार

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अमजद ए सईद ने कहा कि वह पांच साल पुराने मामले जल्द निपटाने की कोशिश करेंगे। कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर जो भी बेहतर होगा, वह किया जाएगा।

विज्ञापन
Amjad A Sayed sworn in as Chief Justice of Himachal Pradesh High Court
राजभवन शिमला में शपथ ग्रहण समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद ने वीरवार को हिमाचल हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदभार संभाला। राजभवन शिमला में सुबह 9:30 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्हें हाईकोर्ट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

विज्ञापन


इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह पांच साल पुराने मामले जल्द निपटाने की कोशिश करेंगे।  कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर जो भी बेहतर होगा, वह किया जाएगा। लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हिमाचल बहुत ही सुंदर प्रदेश है।
विज्ञापन


राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी उनकी नियुक्ति का पत्र पढ़ा। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने शपथ पत्र पर राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश के हस्ताक्षर प्राप्त किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, हाईकोर्ट के न्यायाधीश और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed