{"_id":"5dde8af48ebc3e54c435d8ba","slug":"amit-shah-will-come-for-the-celebration-of-of-himachal-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम सरकार के दो साल का जश्न, अमित शाह भी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम सरकार के दो साल का जश्न, अमित शाह भी आएंगे
Wed, 27 Nov 2019 08:11 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Nov 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों के सिलसिले में मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने मंगलवार को शिमला में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। यह समारोह शिमला के रिज पर आयोजित किया जाएगा। इस बैठक में डॉ. बाल्दी ने जानकारी दी कि इस समारोह के मुख्यातिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों पर आधारित समारोह भी होगा और एक रैली भी निकाली जाएगी। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का लक्ष्य पूरा हो गया है और यह देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां प्रत्येक घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध है।
विज्ञापन