फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amit Shah discuss bjp tickets in Delhi for Himachal vidhan sabha election

हिमाचल चुनावों पर भाजपा का मंथन, टिकट के दावेदारों की लंबी चौड़ी फौज

Mon, 25 Sep 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Sep 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah discuss bjp tickets in Delhi for Himachal vidhan sabha election

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में मंथन कर रहा है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से पहले हिमाचल भाजपा नेताओं की बैठक में अहम दिशा-निर्देश दिए। शाह ने प्रचार अभियान कार्यक्रमों, विभिन्न मोर्चों के अभियान और प्रत्याशी चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ली।

विज्ञापन


हर सीट पर टिकट के दावेदारों की लंबी चौड़ी फौज से असंतोष पर अभी से लगाम कसने की हिदायत दी गई। पार्टी प्रत्याशी सूची जारी करने से पहले इस मामले में पुख्ता डैमेज कंट्रोल चाहती है।
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व को अवगत करवाया गया कि आचार संहिता लागू होने एक सप्ताह के भीतर टिकट फाइनल कर लिए जाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व ने एक सीट पर कई दावेदार होने की स्थिति पर फीडबैक लेने के बाद असंतुष्टों को अभी से मनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण के आधार पर ही मिलेगी टिकट

Amit Shah discuss bjp tickets in Delhi for Himachal vidhan sabha election

भाजपा में विस चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 25 सितंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शाह ने हिमाचल के नेताओं से तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत, प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय समेत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित सभी सांसद बैठक में मौजूद रहे।

पार्टी के चुनाव कार्यक्रमों को और तेज करने के लिए प्रदेश नेतृत्व से सुझाव लिए गए। प्रदेश के नेताओं ने चारों संसदीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली करवाने की पैरवी की है। आचार संहिता से पहले पीएम की 3 अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर रैली की तैयारियों तेज करने की सलाह दी है।

कुछ नेताओं ने एक सीट से कई दावेदार होने के चुनावी नुकसान को भी उठाया। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व ने साफ किया है कि सर्वेक्षण के आधार पर आम राय के बाद जो प्रत्याशी तय होगा, उसके समर्थन में सभी को आना होगा। अगर किसी ने बगावत की तो उसे पार्टी से बाहर किया जा सकता है। प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारी को हर सीट पर दावेदारों को समझाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed