फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ambulance workers protested outside the NHM Directorate, raising slogans. Ambulance workers protest

Shimla: एंबुलेंस कर्मियों ने एनएचएम निदेशालय के बाहर किया प्रदर्शन, जोरदार नारेबाजी

Mon, 16 Feb 2026 09:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Feb 2026 09:10 PM IST
सार

सीटू ने श्रम कानूनों और न्यायिक आदेशों को लागू करने, न्यूनतम वेतन देने और कर्मचारियों की प्रताड़ना बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को शिमला में एनएचएम निदेशालय के बाहर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Ambulance workers protested outside the NHM Directorate, raising slogans. Ambulance workers protest
एंबुलेंस कर्मियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू ने श्रम कानूनों और न्यायिक आदेशों को लागू करने, न्यूनतम वेतन देने और कर्मचारियों की प्रताड़ना बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को शिमला में एनएचएम निदेशालय के बाहर प्रदर्शन किया। एनएचएम के प्रबंध निदेशक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाले गए और ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाएगा। यूनियन की अन्य मांगों पर 7 मार्च को त्रिपक्षीय बैठक में फैसला होगा। एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशालय के बाहर कसुम्पटी में धरना-प्रदर्शन किया। 12 से 16 फरवरी तक की प्रदेशव्यापी हड़ताल का इस प्रदर्शन से समापन हुआ। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक प्रदीप ठाकुर से मुलाकात कर मांगों को उठाया।

विज्ञापन
Trending Videos

इस पर प्रबंध निदेशक ने भरोसा दिया कि गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाले गए और ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाएगा। अन्य मांगों के समाधान के लिए 7 मार्च को एनएचएम प्रबंधन, यूनियन व मेडसवान कंपनी प्रबंधन के बीच शिमला में बैठक होगी। एमडी ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को मांगों का समाधान करने का निर्देश दिया जाएगा। उन्होंने यूनियन पदाधिकारियों से कहा कि अगले टेंडर में श्रम कानूनों की पालना एवं कर्मचारियों के वेतन के संदर्भ में विस्तार से वर्णन किया जाएगा। इसके बाद यूनियन पदाधिकारियों ने चेताया कि जल्द मांगों को आश्वासन के अनुसार पूरा न किया गया, तो कर्मचारी निर्णायक आंदोलन पर उतरेंगे। प्रदर्शन में सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, यूनियन अध्यक्ष सुनील कुमार व महासचिव बालक राम ने संबोधित किया। इन नेताओं ने कहा कि मुख्य नियोक्ता नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत कार्यरत मेडसवान फाउंडेशन के अधीन काम कर रहे सैकड़ों पायलट, कैप्टन व ईएमटी कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को तय न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा। 12 घंटे ड्यूटी करवाने पर कोई ओवरटाइम नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट, सीजीएम कोर्ट शिमला व श्रम कार्यालय के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। आवाज उठाने वाले कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे और उन्हें काम से बाहर किया जा रहा है। कर्मचारियों को कोई छुट्टियां नहीं मिलतीं, ईपीएफ व ईएसआई के क्रियान्वयन में भी भारी त्रुटियां हैं। ईपीएफ के दोनों शेयर कर्मचारियों से ही काटा जा रहा है, जिससे हर महीने दो हजार रुपये का चूना लगाया जा रहा है। कुल वेतन में मूल वेतन बेसिक सेलरी भी कम है। मेडसवान फाउंडेशन से पूर्व ये कर्मचारी जीवीके ईएमआरआई के पास कार्यरत थे। जीवीके ईएमआरआई से नौकरी से छंटनी अथवा सेवा समाप्ति पर इन कर्मचारियों को छंटनी भत्ता, ग्रेच्युटी, नोटिस पे व अन्य प्रकार के एरियर का भुगतान नहीं किया गया। इस तरह ये कर्मचारी शोषित हैं। यूनियन पदाधिकारियों ने न्यूनतम वेतन देने, ओवरटाइम देने, छुट्टियों का प्रावधान करने, गाड़ियों की मेंटेनेंस व इंश्योरेंस के दौरान कर्मचारियों का वेतन न काटने, पूरा वेतन देने, न्यायालय और श्रम को लागू करने और अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।

विज्ञापन

कल से काम पर लौट जाएंगे एंबुलेंस सेवा कर्मचारी,  छह मार्च को बैठक में बनेगी रणनीति
 अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर गए प्रदेश भर के 108, 102 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा कर्मचारी हड़ताल के लिए तय की गई अवधि के पूरा होने पर मंगलवार सुबह आठ बजे से ड्यूटी पर लौट आएंगे । इससे प्रदेश भर के लोगों को राहत मिलेगी, मरीजों को इमरजेंसी में सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि 7 मार्च की बैठक से पहले छह मार्च को 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन की बैठक आयोजित होगी। बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। 7 मार्च की बैठक में यदि मांगों की अनदेखी होती है तो आंदोलन के अगले चरण की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed