फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   amb daulatpur train trial in March 2021

अंब से दौलतपुर तक बिजली से दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में होगा ट्रायल

Mon, 22 Feb 2021 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमन वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमन वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Feb 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
amb daulatpur train trial in March 2021
अंब से दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक अप्रैल से बिजली से ट्रेन दौड़ेगी। - फोटो : अमर उजाला

अंब से दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक अप्रैल से बिजली से ट्रेन दौड़ेगी। करीब 15 किलोमीटर के इस ट्रैक पर विद्युत लाइन बिछा दी गई है। मार्च में इसका ट्रायल होगा। रेलवे स्टेशन अंब के स्टेशन मास्टर राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मार्च में अंब से दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक बिजली से ट्रेन चलाने के लिए इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन


अप्रैल से अंब-दौलतपुर चौक रेलवे ट्रैक पर बिजली से ट्रेन चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अंब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के एक से दूसरे ट्रैक की ओर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज भी बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


ऊना से सहारनपुर के लिए आज शुरू होगी ट्रेन
कोरोना महामारी के चलते करीब 11 माह बाद सोमवार को ऊना से सहारनपुर के लिए रेल सेवा बहाल हो जाएगी। इस ट्रेन के चलने से कुंभ मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। ऊना रेलवे स्टेशन के मास्टर वीएस चौहान ने बताया कि ट्रेन ऊना से दोपहर 1.30 बजे चलेगी और शाम 7.10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन ऊना से वाया रूपनगर, सरहिंद, अंबाला कैंट एवं यमुनानगर से होते हुए सहारनपुर पहुंचेगी। सहारनपुर से ऊना के लिए ट्रेन सुबह 6.30 बजे चलेगी और दोपहर 12:15 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। ऊना से चलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़कर अब तीन हो जाएगी। इससे पहले ऊना से दिल्ली के लिए जनशताब्दी और जयपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed