{"_id":"62c8759234d93a3e974ee519","slug":"amarujal-health-abhiyan-shimla-city-shimla-news-sml414633466","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के मन से बूस्टर डोज का खौफ दूर कर रहे हैं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के मन से बूस्टर डोज का खौफ दूर कर रहे हैं युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया से कर रहे जागरूक, बुजुर्गों को वाहनों में पहुंचा रहे टीकाकरण केंद्रों पर
कुछ पंचायतों में युवाओं के ग्रुप कर रहे हैं काम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कोरोना टीकाकरण में युवा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। गांवों में जहां युवा, लोगों खासकर बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं वहीं वाहनों में टीकाकरण केंद्रों तक भी पहुंचा रहे हैं।
कुछ पंचायतों ने तो इसके लिए वार्ड स्तर पर युवाओं की समितियां तक बना रखी हैं। यह समितियां लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रही हैं। जिप सदस्य और विवि छात्रों के अलावा स्थानीय लोग भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। जिले में अब तक 40,017 लोगों को कोरोना की बूस्टर डोज लग चुकी है।
जिले में कोरोना के मामले भी बढ़ने लगे हैं। इसलिए सोशल मीडिया के जरिये भी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा जो लोग पैदल चलकर केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं उनके लिए युवा स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर बुलाकर टीकाकरण करवा रहे हैं। केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुजारली पंचायत में गठित किए हैं ग्रुप
पुजारली पंचायत के उपप्रधान ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि वार्डों में युवाओं के ग्रुप बनाए गए हैं। यह ग्रुप लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे हैं। वार्ड सदस्यों की मदद के जरिये वैक्सीन से छूटे लोगों का डाटा एकत्र करके उन्हें टीकाकरण के लिए केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। हर रोज करीब 30 लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही है।
बूस्टर डोज है सुरक्षा कवच
एचपीयू के एबीवीपी इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने लोगों से आग्रह किया है कि स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर टीके जरूर लगवाएं। बताया कि बूस्टर डोज कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच है। बताया कि लोगों में भय है कि बूस्टर डोज लगवाने से शरीर में दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने तीनों टीके लगवा लिए हैं और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
बुजुर्गों को वाहन में पहुंचाया टीकाकरण केंद्र
सरस्वती नगर (हाटकोटी) से जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा ने बताया कि वह 19 पंचायतों में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बताया कि जो बुजुर्ग केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते थे उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर टीकाकरण केंद्रों में पहुंचाया है। जिप सदस्य ने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी हैं।