{"_id":"6791d2e74bc9a0e7c409f47c","slug":"amar-ujala-young-achiever-awards-governor-shukla-will-honor-41-personalities-of-himachal-today-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स: हिमाचल की 41 हस्तियों को आज सम्मानित करेंगे राज्यपाल शुक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स: हिमाचल की 41 हस्तियों को आज सम्मानित करेंगे राज्यपाल शुक्ल
Thu, 23 Jan 2025 10:56 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Jan 2025 10:56 AM IST
सार
खलीनी स्थित होटल ईस्टबोर्न में होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिमाचल के 41 युवाओं को अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड्स का आयोजन गुरुवार को शिमला में होगा। खलीनी स्थित होटल ईस्टबोर्न में होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिमाचल के 41 युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यातिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत अपराह्न तीन बजे होगी। यंग अचीवर अवॉर्ड के लिए ऐसे युवा चयनित किए गए हैं, जिन्होंने अपने काम से समाज में मिसाल पेश की है और जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की उन्नति में योगदान दिया है। ऐसे युवाओं ने हिमाचल प्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
अमर उजाला यंग अचीवर अवार्ड्स में उन हस्तियों को नवाजा जाएगा, जिन्होंने समाज के लिए कुछ विशेष करने का जज्बा दिखाया है। इनमें से कई युवाओं ने न केवल खुद स्वरोजगार की दिशा में नवोन्मेष किए, बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी सृजित किए हैं। समारोह में राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे। अमर उजाला सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस तरह के समारोहों का निरंतर आयोजन करता रहा है। कार्यक्रम में गोयल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड मुख्य सहयोगी व अरनी यूनिवर्सिटी सह सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।
विज्ञापन