फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar ujala health abhiyaan, shimla city

लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए डॉक्टर कर रहे प्रेरित

Sat, 09 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala health abhiyaan, shimla city
Amar ujala health abhiyaan, shimla city
केंद्रों पर आ रहे मरीजों के साथ सेल्फी खींचकर चिकित्सक बढ़ा रहे हैैं उत्साह
विज्ञापन

लोगों को हिदायत, वैक्सीन लगाएंगे तो सुरक्षित रहेंगे
40,150 लोगों ने ही लगवाई है अभी बूस्टर डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में बूस्टर डोज लगवाने से कतरा रहे लोगों को चिकित्सक खुद जागरूक कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिये वीडियो बनाकर चिकित्सक जहां लोगों से बूस्टर डोज लगवाने का आग्रह कर रहे हैं वहीं ओपीडी में चेकअप करवाने आ रहे मरीजों को भी वैक्सीन लगवाने की हिदायत दी जा रही है।
चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं, ऐसे में लोगों को कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। टीका लगवाने आ रहे लोगों के साथ केंद्रों में चिकित्सक सेल्फी खींचकर उनका उत्साह भी बढ़ा रहे हैं। जिला शिमला में अब तक 40,150 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। यह आंकड़ा काफी कम है। केवल हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्करों के अलावा 60 साल से अधिक आयु के लोगों ने ही इसमें अधिक संख्या में बूस्टर डोज लगवाई है। अब स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पड़ोसियों, दोस्तों संग मिलकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लोगों को नजदीकी केंद्रों में बूस्टर डोज लगवाने के लिए भेजा जा रहा है। डीडीयू अस्पताल आए अन्नाडेल के वीडी चौहान, बीसीएस की यूपिंद्र कौर और फागली की कल्पना ने सभी लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में 12 से 14 साल के आयु वर्ग के 50,779 किशोरों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 15 साल से अधिक आयु के 45,224 को पहली और 36,812 को दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 18 साल से अधिक आयु के 7,09,962 को पहली और 6,71376 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसने क्या कहा
लोगों को कर रहे हैं जागरूक : डॉ. गोपाल
आईजीएमसी में वैक्सीनेशन केंद्र के साइट इंचार्ज डॉ. गोपाल आशीष ने बताया कि वह और उनकी टीम लोगों को कोरोना की दूसरी तथा बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। दूसरी डोज लगवाने आए लोगों से कहा जा रहा है कि वह अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

कोरोना अभी नहीं हुआ खत्म : डॉ. पूनम
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पूनम जरेट ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के आगे आना चाहिए। इससे वह खुद ही नहीं बल्कि परिवार को भी सुरक्षित कर सकेंगे। बताया कि हाल ही में अस्पताल में वैक्सीनेशन केंद्र बंद हुआ है लेकिन नजदीकी क्षेत्रों से जो लोग पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगवाने के लिए आ रहे हैं उन्हें नजदीकी केंद्र की जानकारी देकर बूस्टर डोज लगवाने भेजा जा रहा है। लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed