फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala celebrates father's day

‘मेरे पापा, मेरे हीरो’... बच्चे बोले, थैंक्स ‘अमर उजाला’

Mon, 30 Jun 2014 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Jun 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala celebrates father's day

‘अमर उजाला’ की ओर से फादर्स डे पर करवाई गई लेखन प्रतियोगिता ‘मेरे पापा मेरे हीरो’ के विजेता बच्चों को रविवार को सम्मानित किया गया। ‘अमर उजाला’ के शिमला कार्यालय में कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चे अपने पिता के साथ शामिल हुए।

विज्ञापन


बच्चों ने पापा के प्रति प्यार जताने का मौका देने पर ‘अमर उजाला’ का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने अनुभव ‘अमर उजाला’ के साथ साझा किए। बच्चों के अभिभावकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों ने केक काटकर पापा को खिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘अमर उजाला’ के स्थानीय संपादक दया शंकर शुक्ला ‘सागर’ ने की। उन्होंने कहा कि मात्र खबरें प्रकाशित करना ही ‘अमर उजाला’ का कर्तव्य नहीं है, बल्कि समाज को दिशा देना भी हमारी जिम्मेवारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने अभी एक शुरूआत की है। आने वाले दिनों में इस प्रकार के कार्यक्रमों को विस्तार दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
father
अमर उजाला की लेखन प्रतियोगिता ‘मेरे पापा मेरे हीरो’ में सैकड़ों बच्चों ने अपनी एंट्रियां भेजीं। इनमें से 15 श्रेष्ठ एंट्रियां भेजने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ‘अमर उजाला’ प्रसार विभाग के सह प्रबंधक भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

इन बच्चों को किया गया पुरस्कृत
आस्था जसवाल, अनुराधा, संजना सिंह, वत्सल चौहान, भूमिका चौहान, रुचिका गौतम, भव्या ठाकुर, रजत शर्मा, प्राची चौहान, मिताली माल्टा, अनिल शर्मा, शारवी सूद, सत्यम अग्रवाल, रणवीर और श्रेया।


पापा दिखाते हैं सही राह
भूमिका चौहान ने कहा कि मेरे पापा दुनिया के सबसे अच्छे पापा हैं। गलत काम करने पर जहां मुझे डांटते हैं वहीं अच्छा काम करने की राह भी दिखाते हैं।

मेरे पापा मेरे रोल माडल
प्राची चौहान ने कहा कि मेरे पापा मेरे रोल माडल हैं। मेरे पापा मुझे बहुत प्यार करते हैं। मेरी गलतियों पर मेरे पापा पर्दा नहीं डालते हैं। मुझे गलतियों से सबक लेने को कहते हैं।

पापा से सीखे सामाजिक कार्य

वत्सल चौहान ने कहा कि मैं अपने पापा की तरह बनना चाहता हूं। मेरे पापा समाज के उत्थान के कार्य करते हैं। मैं भी इनकी तरह बनकर सामाजिक कर्तव्य निभाना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed