फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   amar ujala campaign, self defence training for girls.

बेटियों को और मजबूत करने की अनूठी पहल

Tue, 08 Sep 2015 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 08 Sep 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
amar ujala campaign, self defence training for girls.

‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के तहत ‘अमर उजाला’ ने शिमला पुलिस के साथ मिलकर सोमवार से शिमला के सरकारी गर्ल्स स्कूल पोर्टमोर और लक्कड़ बाजार स्कूल से लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की साझा मुहिम शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन नेगी ने लक्कड़ बाजार स्कूल में इसका शुभारंभ किया। 12 दिन चलने वाले इस प्रशिक्षण अभियान में शहर के अन्य स्कूलों की छात्राओं को भी सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रशिक्षण के पहले दिन पुलिस विभाग की महिला ट्रेनर बेला सेम्यूल और रीना ने छात्राओं को कराटे की बेसिक ट्रेनिंग दी। इसमें उन्होंने छात्राओं को बताया इस प्रशिक्षण का मकसद उनमें आत्म विश्वास जागृत करना है। साथ ही अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए उन्हें सक्षम बनाना है। ट्रेनर बेला ने लक्कड़ बाजार स्कूल के प्रांगण में नौंवीं और दसवीं कक्षा की करीब सौ छात्राओं को व्यायाम से कराटे सिखाना शुरू किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें पंच, स्टांस यानि किसी पर वार करते समय अपने शरीर का संतुलन और मुद्रा के बारे में बताया। बेला और रीना ने बताया कि किसी पर अटैक करते समय आपके शरीर की पोजिशन मायने रखती है। संतुलन बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने पंच को बनाने का तरीका, नोल (सावधान) इगनेस (विश्राम) की पोजिशन के बारे में प्रशिक्षण दिया। ट्रेनर्स ने लक्कड़ बाजार और पोर्टमोर की छात्राओं को प्रशिक्षण देने से पूर्व बताया कि आपमें शक्ति मसल से नहीं दिमाग से आती है, उसके बाद मसल की शक्ति काम करती है। उन्होंने अटैक करने के पहले तरीके हार्स राइडिंग फाइटिंग स्टांस के बारे में बताया और उसका जमकर अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्कड़ बाजार, पोर्टमोर की छात्राएं ले रही हैं ट्रेनिंग
लक्कड़ बाजार स्कूल से ‘अमर उजाला’ और पुलिस विभाग के इस साझा अभियान के शुभारंभ पर एएसपी सिटी भजन नेगी ने छात्राओं को बताया कि इस प्रशिक्षण का मकसद आत्म विश्वास को जागृत करना है। छात्राओं को सुरक्षा के लिए उन्हें पूरी तरह से आत्म निर्भर बनाना है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपने अंदर सीखने की इच्छा को बढ़ाएं। लड़कियां जब स्ट्रांग होंगी तो उन्हें देर शाम भी घर से बाहर निकलने के लिए किसी को साथ लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जो अभ्यास करवाया जाएगा और उससे उनकी मांसपेशियां मजबूत हाेंगी तथा वे स्वस्थ होंगी। वे हर रोज नई चीज सीखेंगी। इसमें जितना अधिक रुचि लेंगे, उतना ही उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

अपनी रक्षा खुद करेंगी बेटियां: शिक्षक
गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लक्कड़ बाजार की कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोनिका गुप्ता और पोर्टमोर गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य निशा भलुनी ने ‘अमर उजाला’ और शिमला पुलिस की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए शुरू किए अभियान की सराहना की। कहा कि इससे छात्राएं पूरे आत्मविश्वास और बिना किसी डर के कहीं भी आ जा सकेंगी। वे अपनी रक्षा के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। कि यह एक अच्छी पहल है। स्कूल इसमें पूरा सहयोग करेंगे। कहा कि इससे छात्राओं को अपनी रक्षा करने में इस ट्रेनिंग का फायदा होगा।


बेटियां सिखाएंगी मनचलों को सबक
लक्कड़ बाजार स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा रीना ठाकुर, मोनिका और दसवीं की मिनल तथा रचना ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण के पहले दिन उन्हें खूब मजा आया। वे पूरे प्रशिक्षण में सिखाई जाने वाली एक-एक गतिविधि और अटैक करने की तकनीकों को पूरे ध्यान से और मन लगाकर सीखेंगी। उन्होंने पुलिस प्रशिक्षकों के सिखाने के तरीके की भी जमकर तारीफ की। अभियान के तहत (यूएसी) अन आर्म्ड कॉबेट प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसमें छात्राओं को बताया जाएगा कि बिना हथियार के कैसे छेड़खानी करने वालों को सबक सिखाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed