फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Ceremony today, toppers will be honored

Shimla News: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आज, टॉॅपर होंगे सम्मानित

Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman
Ceremony today, toppers will be honored
विज्ञापन

एचपीयू के आडोटोरियम में होगा आयोजन 29 स्कूलों के टॉपरों को किया जाएगा सम्मानित

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 19 जून को शिमला जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसका आयोजन अमर उजाला और एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल कोचिंग संस्थान संयुक्त रूप से करवा रहे हैं। कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की इस वर्ष की परीक्षाओं में टॉपर रहे विद्यार्थी सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इनके अलावा कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उपनिदेशक लेखराज भारद्वाज और एलिमेंटरी एजुकेशन उपनिदेशक मोहिंद्र चंद पिटरा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।


कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के ऑडिटोरियम में होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। छात्र-छात्राएं सुबह 8:30 से 10:00 तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसमें जिले के 29 स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article