दो अल्टो कारें खाई में गिरी, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औट-लारजी-सैंज मार्ग स्थित शलवाड़ के पास एक ही जगह पर दो सड़क हादसे हुए हैं। मात्र दो घंटे में एक जगह पर दो कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। दोनों हादसों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि इसमें लिफ्ट मांग कर सफर कर रही एक महिला घायल हो गई है। महिला का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 337 तथा 279 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे लारजी से सैंज की ओर जा रही अल्टो कार संख्या एचपी 33 टी-9427 शलवाड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 60 फुट नीचे जा लुढ़की। कहा कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अल्टो में सवार वाहन मालिक व महिला को लोगों की सहायता से सड़क तक पहुंचाया और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से कुल्लू अस्पताल लाया गया।
कार को बैक कर रहा था कि खाई में जा गिरी
जहां वाहन चालक (मालिक) 35 साल के टेक सिंह निवासी केदस निरमंड की मौत हो गई। जबकि सैंज की मातला रोपा की रहने वाली मणी देवी का उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक व्यक्ति सैंज में केसीसी बैंक में बतौर चौकीदार के पद पर तैनात था। उधर, दूसरा कार हादसा भी इसी जगह पर शाम चार बजे के आसपास हुआ।
दोनों मामले की जांच कर रहे सैंज चौकी प्रभारी एएसआई यशंवत सिंह ने बताया कि एचपी 49-1646 कार चालक अमर सिंह निवासी शलवाड़ अपने वाहन को बैक कर रहा था कि कार अनियंत्रित होकर एक घर की छत पर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल हुए अमर सिंह को तुंरत उपचार के लिए कुल्लू लाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों मामले की जांच करने में जुट गई है।