फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   aloe vera abstract nano particles research in india book of records 2022

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स: चिप का आकार घटेगा और मेमोरी क्षमता बढ़ेगी

Wed, 28 Sep 2022 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर रविंद्र सिंह भड़वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
रविंद्र सिंह भड़वाल, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Sep 2022 01:43 PM IST
सार

डॉ. संजय ने फेराइट नैनो पार्टिकल्स बनाए हैं। इनका साइज नौ नैनो मीटर तक का है। इसका उपयोग मेमोरी डिवाइस सहित कई अन्य एप्लीकेशन के स्तरोन्नयन में हो सकेगा।

विज्ञापन
aloe vera abstract nano particles research in india book of records 2022
प्रो. संजय कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा के ढलियारा के निवासी प्रो. संजय कुमार ने ऐलोवेरा एब्सट्रेक्ट से नैनो पार्टिकल्स बनाकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित किया है। इससे आने वाले समय में तकनीकी के क्षेत्र में नए आयाम जुड़ेंगे।

विज्ञापन


डॉ. संजय ने फेराइट नैनो पार्टिकल्स बनाए हैं। इनका साइज नौ नैनो मीटर तक का है। इसका उपयोग मेमोरी डिवाइस सहित कई अन्य एप्लीकेशन के स्तरोन्नयन में हो सकेगा। उनके इस शोध के लिए प्रो. संजय कुमार का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) क्षेत्र से जुड़े डॉ. संजय कुमार वर्तमान में गुरुग्राम विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। देश में नवाचार को बढ़ाने और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में डॉ. संजय लगातार योगदान देते रहे हैं। डॉ. संजय के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा से पूरी की। इसके बाद बीएससी की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय ढलियारा से की है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता निर्मला देवी, पिता रिखी राम और शिक्षकों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed