{"_id":"8e6aee3a325b3f7c92d3851938e246d8","slug":"allowance-of-mla-and-minister-increased-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचली विधायकों और मंत्रियों पर बरसा पैसा, बढ़ गए भत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचली विधायकों और मंत्रियों पर बरसा पैसा, बढ़ गए भत्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 May 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के विधायकों और मंत्रियों के भत्ते बढ़ गए हैं। प्रदेश के कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह ने मंजूरी दे दी है। बीते 10 अप्रैल को विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन इस विधेयक को पास किया गया था।
विज्ञापन
हालांकि अभी भी राज्यपाल ने विवादित खेल विधेयक पर कोई फैसला नहीं लिया है। राज्यपाल के हस्ताक्षर के साथ ही विधायकों के फ्री ट्रांजिट यात्रा सुविधा की रिइंबर्समेंट सीमा को 75 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब केवल प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जानी है। इसी तरह विधायकों का दैनिक भत्ता भी एक हजार से बढ़कर डेढ़ हजार रुपये प्रति दिन हो गया है। प्रदेश के कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह ने सहकारिता संशोधन विधेयक पर भी हस्ताक्षर कर दिए हैं।
विज्ञापन
इससे सहकारी समितियों में महिलाओं और पिछड़ा वर्ग के लिए सीटें आरक्षित हो जाएंगी। हालांकि खेल विधेयक को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।