फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All the work of the food department will be done through e-office

Shimla News: ई-ऑफिस के जरिये होंगे खाद्य विभाग के सभी कार्य

Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
All the work of the food department will be done through e-office
नई व्यवस्था से कार्यों में आएगी तेजी
विज्ञापन

हर राशन डिपो की रहेगी अधिकारियों के पास जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रशासनिक कार्य अब ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से संचालित होंगे। इस नई व्यवस्था से विभागीय फाइलों का भौतिक रूप में चलन खत्म हो जाएगा। इससे कार्यों में गति, पारदर्शिता और जवाबदेही आसान होगी।


ई-ऑफिस एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इस प्रणाली के तहत विभागीय दस्तावेज, नोटशीट, आदेश, पत्राचार और अनुमोदन जैसी सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित होंगी। लिहाजा किसी भी फाइल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में समय नहीं लगेगा। अधिकारी ऑनलाइन ही राशन, डिपो और अन्य जरूरी फाइलों को देख सकेंगे। इसके अलावा कागज की बचत भी होगी। डिजिटल रूप से दस्तावेज संरक्षित रहेंगे, जिससे उनके गुम होने या नष्ट होने का खतरा नहीं रहेगा। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने कहा कि विभाग में ई-ऑफिस की सुविधा पहली बार शुरु की है। इस प्रक्रिया से कागज की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article