फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All tests of Hepatitis C will be free in IGMC Shimla Himachal Pradesh

आईजीएमसी में अब मुफ्त होंगे हेपेटाइटिस सी के सभी टेस्ट

Sat, 12 Oct 2019 12:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Oct 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
All tests of Hepatitis C will be free in IGMC Shimla Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में हेपेटाइटिस सी के रोगियों को महंगी दरों पर टेस्ट नहीं करवाने होंगे। हजारों रुपये के यह टेस्ट अस्पताल में अब मुफ्त में होंगे। नेशनल हेल्थ मिशन अस्पताल में होने वाले इन टेस्टों और दवाइयों की पूरी फंडिंग करेगा। एनएचएम की ओर से इस बाबत अधिसूचना तक जारी कर दी है। अधिसूचना के बाद अस्पताल प्रशासन इस काम में जुट गया है।

विज्ञापन


अस्पताल में इलाज करवाने आने वाले इन बीमारियों से ग्रसित रोगियों के रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट, एलाइजा, एचसीयू-एबी, हीमोग्लोबिन, बिलरुबिन और वायरल लोड जैसे छह बेसिक टेस्ट मुफ्त होंगे। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इन टेस्ट की कीमत हजारों रुपये में है। ऐसे में बीमारी की जद्द में आए इन मरीजों को उपचार के दौरान किसी भी तरह का खर्चा नहीं उठाना होगा। आईजीएमसी में हाल ही में हेपेटाइटिस सी रोग से ग्रस्त एक मरीज सामने आया है। प्रबंधन द्वारा मरीज की पहचान करके इसके टेस्ट मुफ्त करवाए है।
विज्ञापन


इसके अलावा टेस्ट और दवाइयों का मरीज को कोई खर्चा नहीं उठाना होगा। प्रदेश भर से इलाज करवाने आने वाले रोगियों को इसका सीधा लाभ होगा। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि हेपेटाइटिस सी बीमारी के निदान और उपचार का समस्त खर्चा सरकार उठाएंगी। मरीजों को इलाज तथा टेस्ट को लेकर किसी भी तरह का खर्चा नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीवर हो जाता है खराब
डॉक्टरों के मुताबिक हेपेटाइटिस सी वायरस एचसीवी की वजह से होता है। यह लीवर को प्रभावित करता है। बीमारी ठीक न हो तो लीवर कैंसर भी हो जाता है। हालांकि 90 दिन के कोर्स ही इसका पूरा इलाज है, और देखभाल से ठीक हो जाता है।


 ऐसे फैलता है वायरस
- दूषित सिरिंज का उपयोग करना
- पीड़ित गर्भवती महिला से बच्चे को होना
- दूषित रक्तदान, अंगदान या लंबे समय तक डायलिसिस द्वारा मिलना
- दूषित सुई से टैटू बनवाने से
- इंजेक्शन से नशीली दवाओं का प्रयोग करना

यह हैं लक्षण
इस बीमारी की जद्द में आने के बाद मरीज को पीलिया भी हो जाता है। यह काफी खतरनाक हो जाता है। इस दौरान एहतियात बरतने में बचा जा सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक बीमारी के दौरान शराब के सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा नियमित जांच करवानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed