फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All settlements in Himachal will be connected by road by 2029, facilities will be available under PMGSY.

Himachal: हिमाचल में 2029 तक सड़क सुविधा से जुड़ जाएंगी सभी बस्तियां, पीएमजीएसवाई का चरण-4 शुरू होगा

Mon, 10 Nov 2025 11:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Nov 2025 11:47 AM IST
सार

हिमाचल की हर बस्ती 2029 तक सड़क सुविधा से जुड़ जाएगी। केंद्र सरकार की इस योजना का चरण-4 आगामी चार वर्षों तक चलेगा। 

विज्ञापन
All settlements in Himachal will be connected by road by 2029, facilities will be available under PMGSY.
सड़क(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत हिमाचल की हर बस्ती 2029 तक सड़क सुविधा से जुड़ जाएगी। केंद्र सरकार की इस योजना का चरण-4 आगामी चार वर्षों तक चलेगा। अभी हिमाचल की ढाई सौ की आबादी वाली बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद इससे कम संख्या वाली बस्तियों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर हिमाचल सरकार केंद्र सरकार से आग्रह करेगी।

विज्ञापन

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हिमाचल की 294 सड़कों के लिए 2271 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अगले साल इसका काम शुरू किया जाना है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय इन सड़कों की मॉनीटरिंग करेगा। हिमाचल सरकार के लिए सड़कों का पैसा तीन चरण में आएगा। जैसे-जैसे कार्य होता रहेगा केंद्र से पैसा रिलीज होगा। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में 280 ऐसी सड़कें हैं, जो गिफ्ट डीड और फॉरेस्ट क्लीयरेंस को लेकर फंसी हैं। प्रदेश सरकार ने इसको लेकर उपायुक्तों को मामला सुलझाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू टोल बैरियर पर फिर शुरू होगा फास्टैग सिस्टम, कार्य जारी
पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू टोल बैरियर पर फिर फास्टैग सिस्टम शुरू होगा। इसके लिए टोल पर कार्य चल रहा है। इसके बाद लोगों को यहां जाम नहीं झेलना पड़ेगा। अभी तक लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है। यहां पर अभी मैनुअल पर्ची सिस्टम चला हुआ है। इससे वीकेंड पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। रविवार को भी सुबह 10 से 11 बजे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके बाद देर शाम तक वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।दिवाली से पहले टोल प्लाजा के पास कार में आग भड़क गई थी। आग की अधिक लपटों से टोल प्लाजा भी चपेट में आ गया। आग लगने से फास्टैग समेत कई उपकरण जल गए थे। रविवार को परवाणू टोल से दूसरे राज्यों के करीब 5,500 वाहनों ने हिमाचल में प्रवेश किया। उधर, परवाणू टोल प्लाजा के रॉबिन संधू ने बताया कि टोल बूथ में मरम्मत का कार्य चल रहा है। कंप्यूटर से पर्ची काटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में फास्टैग से टोल कटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed