फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All nomination papers were found correct in Mashobra block.

Shimla News: मशोबरा ब्लॉक में सभी नामाकंन पत्र सही पाए गए

Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
All nomination papers were found correct in Mashobra block.
जुन्गा (शिमला)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत नाम वापस लेने के पहले दिन बुधवार को मशोबरा विकास खंड की 32 पंचायतों से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। खंड विकास अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी पंचायत ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा 13 से 15 मई तक नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक की 32 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की 12 मई को जांच की गई जिसमें नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। खंड विकास अधिकारी के अनुसार 32 पंचायतों के लिए 573 नामांकन पत्र भरे गए थे जिनमें 155 नामांकन पत्र प्रधान पद के लिए, 168 उपप्रधान और 250 वार्ड सदस्य के पद के लिए नामांकन पत्र भरे गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 मई को तीन बजे तक कोई भी प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकता है। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटितकिए जाएंगे। चुनाव तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article