{"_id":"5bcb09f0bdec2269aa2a103d","slug":"all-india-kshatriya-mahasabha-will-contest-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 20 Oct 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी-एसटी एक्ट में हुए संशोधन को वापस नहीं लेने की सूरत में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। शनिवार को राजधानी शिमला में प्रेसवार्ता में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी उदय सिंघटा ने पूरे देश में सवर्ण समाज बाहुल्य सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय राणा को कांगड़ा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र सरकार से स्वर्ण वर्ग विरोधी फैसले को वापस लेने की मांग की है। अगर दो माह के भीतर इस बिल में किए गए संशोधन को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मोदी सरकार सबका विकास करने का झूठ बोल रही है। वोट की राजनीति के चलते भाजपा और कांग्रेस के सांसद इस बिल का विरोध नहीं कर रहे हैं। उन्होंने सभी सवर्ण वर्गों से इस मामले को लेकर एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय राणा ने कहा कि 18 नवंबर को नादौन में महासभा की राज्य स्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण को किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजय राणा ने बताया कि महासभा को मजबूत करने के लिए शनिवार से प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
वर्तमान में पांच हजार लोग प्रदेश में महासभा से जुड़ चुके हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए 30 नवंबर को प्रस्तावित भारत बंद को स्थगित कर दिया गया है। इस अवसर पर महासभा के जिला शिमला अध्यक्ष मनदीप कंवर, पूजा ठाकुर, शिवानी ठाकुर, भवानी ठाकुर और अखिलेश सहित कई अन्य मौजूद रहे।