{"_id":"629b491bfc0c4571b7663154","slug":"all-india-congress-committee-secretaries-entrusted-with-the-responsibility-of-four-parliamentary-constituencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों को चारों संसदीय क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों को चारों संसदीय क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा
Sat, 04 Jun 2022 05:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Jun 2022 05:29 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रभारी के साथ अटैच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों को चारों लोकसभा क्षेत्रवार दायित्व सौंप दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रभारी के साथ अटैच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों को चारों लोकसभा क्षेत्रवार दायित्व सौंप दिया है।तजेंद्र सिंह बिट्टू शिमला कांग्रेस कार्यालय से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
वह शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत सोलन, शिमला ग्रामीण, शहरी और सिरमौर जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से अस्थायी तौर पर प्रतिनियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिवों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
संजय दत्त कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को देखेंगे और इस संसदीय क्षेत्र के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों के साथ चुनावी प्रक्रिया के अंत तक समन्वय स्थापित करेंगे। गुरकीरत सिंह कोटली को मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन