फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All four MLAs of Solan showed solidarity with CM Sukhu

Himachal: सोलन के चारों विधायकों ने सीएम सुक्खू के साथ दिखाई एकजुटता, बोले- पांच साल चलेगी सरकार

Fri, 01 Mar 2024 11:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Mar 2024 11:02 PM IST
सार

सोलन से विधायक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि लोकतंत्र बलिदानों से मिला है और लोकतंत्र संविधान के अनुरूप चलना चाहिए। कुछ लालची लोगों ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।

विज्ञापन
All four MLAs of Solan showed solidarity with CM Sukhu
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के एक दिवसीय कसौली दौरे के दौरान जिले के चारों विधायकों ने एकजुटता दिखाई। चारों विधायकों ने जनसभा को संबोधित किया और विकास के लिए सरकार का आभार जताया।

विज्ञापन


सोलन से विधायक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि लोकतंत्र बलिदानों से मिला है और लोकतंत्र संविधान के अनुरूप चलना चाहिए। कुछ लालची लोगों ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। सुबह का भूला शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाएं राजनीति के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सेवा के लिए लाई गई हैं।
विज्ञापन


सीपीएस राम कुमार चौधरी ने कहा कि सत्ता के भूखे लोगों ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ईमानदारी से लोगों की सेवा कर रहे हैं और सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी। पिछले 14 माह में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। मुख्यमंत्री ईमानदारी से लोगों के काम करने में विश्वास रखते हैं और वह सभी विधायकों द्वारा बताए गए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के साथ लाखों लोगों की दुआएं और देवी-देवताओं का आशीर्वाद है। धन-बल से सरकार को अस्थिर कर सत्ता को हथियाने की कोशिश की गई, जो निंदनीय है। आने वाली पीढ़ियां इस घटना को इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में याद रखेंगी। इससे पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि 14 माह में वर्तमान सरकार ने 4 चुनावी गारंटियां पूरी की हैं और आने वाले समय में सभी गारंटियां चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी।


विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री एक योद्धा होने के साथ-साथ ईमानदार नेता हैं, जिन्हें संकट के समय भगवान का आशीर्वाद मिला। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि कुछ साथियों ने उन्हें धोखा दिया है, लेकिन आज सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं। कसौली का विधायक बिकाऊ नहीं है और हम सभी हिमाचल के स्वाभिमान को बनाकर रखेंगे। उन्होंने कसौली विधानसभा क्षेत्र के लिए 88.78 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed