फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All educational institutions will remain closed in shimla Mandi district on August 25, order issued

Himachal: शिमला और मंडी जिले में 25 अगस्त को भी बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, एचपीयू ने स्थगित कीं परीक्षाएं

Thu, 24 Aug 2023 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Aug 2023 08:19 PM IST
सार

 जिले में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बंद होने के चलते विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
All educational institutions will remain closed in shimla Mandi district on August 25, order issued
शिक्षण संस्थान(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला व मंडी जिले में 25 अगस्त को भी सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिले में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बंद होने के चलते व मौसम के अलर्ट को देखते हुए विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में डीसी शिमला आदित्य नेगी व डीसी मंडी अरिंदम चौधरी  की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 25 अगस्त को सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान, वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


एचपीयू ने स्थगित कीं 25 को प्रस्तावित परीक्षाएं
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 25 अगस्त को जारी येलो अलर्ट और सड़कों के बंद होने के कारण 25 अगस्त को तय पीजी और बीएड की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने अधिसूचना जारी कर दी। कहा गया है कि 23, 24, 25 अगस्त को स्थगित पीजी परीक्षाओं की तिथि पुन: तय कर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। छात्र नियमित रूप से विवि की वेबसाइट देखते रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चेतावनी और मुश्किलों को देखते 25 अगस्त को विवि परिसर में शैक्षणिक गतिविधियों को बंद रखे जाने का निर्णय लिया है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार जिले भर के सभी शिक्षण संस्थानों के साथ विवि में भी शुक्रवार को कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेगी।
विज्ञापन


सराजघाटी में हेलिकाप्टर से पहुंचाईं खाद्य सामग्री और दवाइयां 
वहीं, जिला मंडी की सराजघाटी में पिछले दिन हुई त्रासदी से त्रस्त लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सेना के हेलिकाप्टर ने मंडी के कांगणीधार हेलीपैड से उड़ान भरी।  प्रशासन की अगुवाई में राहत सामग्री हेलिकाप्टर के माध्यम से सराज के विभिन्न इलाकों में पहुंचाई जा रही है। दूरदराज क्षेत्र कशौड़ीधार के लिए खाद्य सामग्री और दवाइयों की खेप भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed