सावधान! मोबाइल से भी फैल सकता है स्वाइन फ्लू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल यूजर्स जरा सावधान हो जाएं। अब आपके मोबाइल फोन से भी आपको स्वाइन फ्लू हो सकता है। यह हम नहीं बल्कि डॉक्टर कह रहे हैं। अगर आप दूसरों का मोबाइन फोन का प्रयोग कर रहे हो तो सावधान हो जाएं।
क्योंकि दूसरों के मोबाइल के माध्यम से आप तक स्वाइन फ्लू का संग्रमण पहुंच सकता है। जिससे आप जानलेवा रोग स्वाइन फ्लू की चपेट में भी आ सकते है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सलाह दी है कि इस प्रकार से दूसरों के मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
क्योंकि ड्राप लेट के माध्यम से संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है। चिकित्सकों का मानना है कि जब कोई मोबाइल का प्रयोग करते वक्त खांसता और छिंकता है तो मोबाइल फोन पर व्यक्ति के शरीर से निकले कीटाणु बैठ जाते है।
इतनी देर तक रहता है असर
डॉक्टरों का कहना इसका असर करीब पांच से 10 मिनट तक रहता है। ऐसे में दूसरे का मोबाइल फोन का इस्तेमाल आपको परेशानी में डाल सकता है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में एक के बाद एक स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने और मौत के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
इसी कड़ी में स्वाथ्य विभाग ने साफ किया है कि लोग किसी भी सूरत में दूसरों के मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। इसके लिए विभाग ने सभी सरकारी और गैस सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्सकों के साथ आयोजित कार्यशाला में भी इस बारे में विस्तार से चरचा की गई है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी और नोडल ऑफिर डा. सुशील चंद्र शर्मा ने बताया सर्दी जुखाम के ग्रस्त व्यक्ति का मोबाइल फोन प्रयोग न करे क्योंकि ड्रापलेट के तहत एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति की संक्रमण पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्दी जुकाम से ही स्वाइन फ्लू फैलने का भी खतरा रहता है।
पैन का इस्तेमाल भी खतरनाक
इसके अलावा लिखने वाला पैन भी किसी से शेयर न करें। डॉक्टरों का कहना है कि जिस तरह मोबाइल इस बीमारी के संक्रमण को फैला सकता है, उसी तरह पैन भी आपको परेशानी में डाल सकता है।
ऐसे में अपना पैन भी किसी से शेयर न करें। डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू से बचने के लिए कुछ और सुझाव भी दिए हैं। लोगों को इस बीमारी से पीड़ित लोगों से दूर रहने, बस स्टैंड व अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।
इसके अलावा जुकाम और सिरदर्द होने पर इसकी जांच तुरंत डॉक्टर से करवाने को भी कहा जा रहा है।