{"_id":"3180af509430f62669d9fbf2d5ea312e","slug":"alert-on-jammu-chamba-border-after-pathankot-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके-चंबा की सीमा पर चौकसी बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएंडके-चंबा की सीमा पर चौकसी बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 05 Jan 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में हुई आतंकी वारदात के बाद बर्फ से लदी जेएंडके-चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र में आईआरबी ने चौकसी बढ़ा दी है। हाई अलर्ट जारी होने के बाद आईआरबी ने चंबा-जेएंडके की सीमा पर गश्त का दायरा बढ़ा दिया है। लंगेरा, सतरूंडी और कालावन में हुई हिंसक वारदातों को देखते हुए यह अंतरराज्यीय सीमा अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आई थी।
विज्ञापन
तब से लेकर अब तक यहां लगातार चौकसी रखी जा रही है। जेएंडके-चंबा की सीमा पर आईआरबी की 13 यूनिट प्रहरी का काम कर रही हैं। ये जंगल और बर्फ से लदी ऊंची पहाड़ियों का फायदा उठाकर घुसपैठ करने वालों के हौसले पस्त करने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन
पठानकोट में आतंकी वारदात के बाद जेएंडके-चंबा की सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। डीएसपी चंबा जेएंडके बॉर्डर आशीष शर्मा ने बताया कि निर्देशों के अनुरूप गश्त को बढ़ा दिया गया है। चंबा-जेएंडके की पहाड़ी सीमा पर इस समय बर्फ गिरी है। बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था को स्थापित करने के पूरी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन