फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alert issued across the country regarding Counterfeit Drugs medicines made in Baddi

Counterfeit Drugs: हिमाचल के बद्दी में बनी नकली दवाओं को लेकर देशभर में अलर्ट जारी, जानें क्या है मामला

Tue, 29 Nov 2022 11:10 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 11:10 AM IST
सार

 नकली दवाओं को लेकर हिमाचल सरकार ने देश भर में अलर्ट जारी किया है। दवा निर्माण में बद्दी एशिया का सबसे बड़ा हब माना जाता है। बद्दी से ही सभी राज्यों के लिए दवाइयों की आपूर्ति होती हैं।

विज्ञापन
Alert issued across the country regarding Counterfeit Drugs medicines made in Baddi
सुभाशीष पंडा, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य - फोटो : Counterfeit Drugs

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन के बद्दी में हाल ही में पकड़ी गई नामी कंपनियों के नाम पर तैयार नकली दवाओं को लेकर हिमाचल सरकार ने देश भर में अलर्ट जारी किया है। दवा निर्माण में बद्दी एशिया का सबसे बड़ा हब माना जाता है। बद्दी से ही सभी राज्यों के लिए दवाइयों की आपूर्ति होती हैं। ऐसे में हिमाचल सरकार ने सभी राज्यों के दवा नियंत्रक अधिकारियों को नकली दवाओं को लेकर आगाह करते हुए जांच करने के लिए कहा है। नकली दवाओं के मामले में प्रदेश सरकार लगातार दवा नियंत्रक प्राधिकरण अधिकारियों से रिपोर्ट ले रही है। अभी तक जांच में पाया गया है कि आरोपियों ने नकली दवाओं को उत्तर प्रदेश में बेचा है। ऐसे में दवा नियंत्रक प्राधिकरण की टीमें वहां भेजी जा रही हैं। अलीगढ़ और इटावा में दो टीमें बीते दिनों से डटी हैं। टीमें मेडिकल एजेंसी को बेची गईं इन दवाओं को खंगाल रही हैं।

विज्ञापन


अब तक उत्तर प्रदेश में पांच लाख रुपये की नकली दवाओं को बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आगरा के रहने वाले मुख्य आरोपी मोहित बंसल के घर से बरामद की गई लूज दवाइयों को कब्जे में ले लिया गया है। इन दवाओं की अभी पैकिंग होनी थी। गत दिन भी मुरादाबाद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हिमाचल दवा नियंत्रक प्राधिकरण को आशंका है कि आरोपियों ने उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी नकली दवाओं की आपूर्ति की होगी। इसको लेकर जांच जारी है। हिमाचल में इन नकली दवाओं की आपूर्ति होने के अभी सबूत प्राप्त नहीं हुए हैं। इस मामले में पकड़े गए आरोपी के पास उत्तर प्रदेश का होलसेल दवा लाइसेंस है। ऐसे में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण की टीम यूपी की मेडिकल एजेंसी के पास उपलब्ध आपूर्ति को खंगाल रही है। 

विज्ञापन

अब तक बद्दी में नकली दवा बनाने वाले चार आरोपियों को पकड़ा गया है। मामला गंभीर है। इस बारे में प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है। राज्यों को अलर्ट किया गया है। दवा नियंत्रक अधिकारियों को अपने-अपने राज्यों में नकली दवाओं की जांच करने के लिए कहा है।  - सुभाशीष पंडा, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed