{"_id":"57fa46744f1c1b685228df89","slug":"alert-in-himachal-on-dussehra-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरे की तैयारियां जोरों पर, पुलिस ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे की तैयारियां जोरों पर, पुलिस ने जारी किया अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Oct 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों को लेकर पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत हर जिले में होने वाले मेलों या अन्य आयोजन स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर कम से कम डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी को निगरानी के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
साथ ही प्रदेश भर में पुलिस कर्मियों को गैर जरूरी छुट्टी न देने को कहा गया है। इसके अलावा सभी शक्तिपीठों के आसपास भी खुफिया और पुलिस विभाग के जवानों को तैनात करने को कहा गया है। कुल्लू समेत हिमाचल के विभिन्न जिलों में स्थिति शक्तिपीठों और मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
विज्ञापन
इन आयोजनों में देश-विदेश से सैलानी शामिल होते हैं। इसके अलावा नवमी के दिन शक्तिपीठों में भी दर्शन करने वालों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए हिमाचल पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा के लिए इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन
आईजी कानून व्यवस्था जहूर जैदी ने बताया कि सभी जिलों के एसपी कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग वह खुद करें। साथ ही नवमी और दशहरा वाले दिन पुलिस कर्मियों और अफसरों को दफ्तरों के बजाय फील्ड पर ही रहने को कहा गया है। बताया कि इसके अलावा अंतरराज्यीय सीमा के चेक पोस्ट पर भी सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।