फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   alcohlic lady teacher dance at kangra.

नशे में टल्ली होकर डांस करने लगी टीचर और फिर..

Wed, 01 Jul 2015 08:52 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
alcohlic lady teacher dance at kangra.

शराब के नशे में टल्ली एक टीचर सरेआम डांस करने लगी। यह कभी जोर से चिल्लाती तो कभी सड़क पर लेट कर जोर जोर से गाने लगती। शराब के नशे में चूर इस महिला अध्यापिका ने खूब हुड़दंग मचाया। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के राजपुर चौक का है।

विज्ञापन


अध्यापिका ने इस कद्र हुड़दंग मचाया कि तंग आकर लोगों को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जमानत पर रिहा किया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा लिया है। इसमें नशे की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के एक स्कूल में कार्यरत इस महिला अध्यापिका ने जमकर शराब पी ली थी। यह महिला अपनी कार में ड्राइवर और दो बच्चों के साथ जब राजपुर चौक पर पहुंची तो उसने जमकर हुड़दंग मचाया। महिला चौक पर जोर-जोर से चिल्ला रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर लेटकर भी किया डांस

alcohlic lady teacher dance at kangra.

यही नहीं महिला कभी चौक पर लेट रही थी तो कभी डांस भी कर रही थी। महिला के इस रवैये को देख वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाया, लेकिन नशे में धुत महिला ने किसी की न मानी और जमकर हुड़दंग मचाया। इससे तंग लोगों ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी महिला को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

महिला की हरकत को देख पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया। पंचरुखी पुलिस चौकी के प्रभारी भूप सिंह सेन ने बताया कि महिला ने शराब पी रखी थी। राजपुर चौक पर उसने जमकर हुड़दंग मचाया। महिला का मेडिकल करवाया है।

डीएसपी पालमपुर ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर जनता की शांति भंग करने पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया है।

मम्मी घर चलो.. चिल्लाते रहे बच्चे
नशे में चूर महिला की हरकतों से तंग महिला अध्यापिका के बच्चे भी उसे कहते रहे.. मम्मी घर चलो। लेकिन, महिला नशे में इस कद्र चूर थी कि उसने अपने बच्चों की बात तक नहीं मानी। बताया जाता है कि कार में महिला का चालक भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed