Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ajay Thakur can say goodbye to international kabaddi soon

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी को जल्द अलविदा कह सकते हैं अजय ठाकुर

Tue, 20 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
संतोष कुमार, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ajay Thakur can say goodbye to international kabaddi soon

खेल क्षेत्र में अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद पद्मश्री अजय ठाकुर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी को अलविदा कह सकते हैं। इसके बाद अपने पैतृक गांव दभोटा में अकादमी चलाकर हिमाचल के युवक-युवतियों को कबड्डी के दांवपेंच सिखाएंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में खुद अजय ठाकुर ने इसका खुलासा किया है। डीएसपी अजय ठाकुर ने कहा कि उनका सपना था कि वे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किए जाएं।

माता-पिता और गुरुओं के आशीर्वाद से अर्जुन अवार्ड के लिए नामित होने से उनका सपना साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि वे प्रो-कबड्डी लीग के लिए भी एक-दो सीजन ही खेलेंगे। इसके बाद दभोटा में ही अकादमी चलाएंगे।
विज्ञापन


अजय ठाकुर को इसी वर्ष 11 मार्च को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के बाद देश का यह चौथा बड़ा सम्मान है। अब उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

देश-विदेश में बजाया प्रतिभा का डंका

Ajay Thakur can say goodbye to international kabaddi soon
पद्मश्री अजय ठाकुर ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। सरकार ने उन्हें डीएसपी के पद से नवाजा है। उनकी पोस्टिंग बिलासपुर में है। आजकल वह प्रो-कबड्डी लीग में तमिल थलाईवा टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

अजय को वैसे तो घर से ही स्पोर्ट्स का माहौल मिला है, लेकिन उन्होंने खेल कॅरिअर की शुरुआत दभोटा में जन सहयोग से बनाए खेल मैदान से की है।अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एनआईएस कोच राकेश कुमार से खेल की बारीकियां सीखीं।

 प्रो-कबड्डी लीग से मिली कॅरिअर को उड़ान

Ajay Thakur can say goodbye to international kabaddi soon

इसके बाद साई हॉस्टल बिलासपुर से कबड्डी में अपने कॅरिअर को आगे बढ़ाया। अजय ठाकुर के कॅरिअर को उड़ान प्रो-कबड्डी लीग से मिली। पहले ही सीजन में बंगलूरू बुल्स से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

वह बंगलूरू और पुणे की टीम का हिस्सा रहे हैं। अब पिछले दो सीजन से तमिल थलाईवा की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वर्ष 2014 एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम में अजय ने अहम भूमिका निभाई है। वर्ल्ड कप में बेस्ट रेडर का खिताब जीता था।  

नालागढ़ में बने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स
अजय ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, अपितु एक मंच मिलने की आवश्यकता है। नालागढ़ में हरियाणा और चंडीगढ़ की तर्ज पर एक ही स्थल पर सभी सुविधाओं तथा खेल मैदान वाला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स होना चाहिए। यदि स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बन जाता है तो अन्य कई खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed