मिलिए, कबड्डी स्टार अजय ठाकुर और रोहित राणा से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो-कबड्डी लीग के स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर अगले वर्ष भी बेंगलूरु बुल्स के लिए खेलेंगे। पिंक पैंथर्स जयपुर के बेस्ट डिफेंडर रोहित राणा भी इसी टीम से जुड़े रहेंगे। दोनों ने मंगलवार देर शाम को बद्दी में शॉपिंग की।
उनकी झलक पाने को दर्शक भी खासे उत्साहित दिखे। अजय और रोहित ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार ने उनकी अनदेखी की है। खेल कोटा होने के बावजूद उन्हें प्रदेश में नौकरी नहीं दी गई।
अजय ठाकुर एयर इंडिया में नौकरी कर रहे हैं। प्रो-कबड्डी में मिली अपार सफलता के बाद रोहित राणा को भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन ने जॉब ऑफर की है। दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि हिमाचल में प्रतिभा की कमी नहीं है।
एशियन गेम्स में भी खेलेंगे अजय ठाकुर
खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा और प्रशिक्षण मिले है तो यहां के खिलाड़ी किसी से कम नहीं है। अजय का चयन 19 सितंबर से कोरिया में होने वाली एशियन गेम्स के लिए भारतीय कबड्डी टीम में हुआ है। प्रतियोगिता में एशिया की 17 टीमें भाग लेंगी।
अजय ने बताया कि प्रो-कबड्डी लीग के दौरान हुई प्रेक्टिस का उन्हें लाभ मिलेगा। वहीं, रोहित ने बताया कि प्रो-कबड्डी लीग में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलने की उम्मीद है।
अजय ठाकुर वॉलीबाल खेलना पसंद करते हैं तो कांगड़ा के रोहित एक अच्छे एथलीट हैं। रोहित ने बताया कि 7 सितंबर को जयपुर में रोड शो होगा। पिंक पैंथर्स के मालिक अभिषेक बच्चन की अगुवाई में विजयी जुलूस निकाला जाएगा।
अभी शादी का कोई इरादा नहीं : अजय ठाकुर
अजय ने बताया कि अभी दो वर्ष तक शादी कराने का कोई इरादा नहीं है। दो साल बाद ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी युवती से माता-पिता की मर्जी से विवाह रचाएंगे। फिलहाल, उन्हें एशियन गेम्स के लिए कोचिंग में भाग लेना है। 5 सितंबर को वह बहन की शादी के दूसरे दिन दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
अजय ठाकुर की चचेरी बहन की शादी पांच सितंबर को है। इसमें शामिल शामिल होने के लिए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, संदीप नरवान, मनजीत चिलर, दीपक हुड्डा और प्रमोद आदि आदि वीरवार को नालागढ़ आएंगे।