प्रो-कबड्डी में स्टार बन गए हिमाचल के ये दो गबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो-कबड्डी लीग में साई हॉस्टल बिलासपुर से निकले दो खिलाड़ी विरोधियों पर भारी पड़ रहे हैं। बंगलूरू बुल्स के अजय ठाकुर और पिंक पेंथर जयपुर के रोहित राणा ने कबड्डी की बारीकियां यहीं से सीखी हैं। अजय दो साल और रोहित राणा करीब चार साल तक हॉस्टल में रहे हैं। प्रो-कबड्डी में दोनों खिलाड़ियों की सफलता से बिलासपुर का साई हॉस्टल देश भर में छा गया है।
कबड्डी कोच नंद लाल ठाकुर तथा कृष्ण सिंह राठौर ने दोनों खिलाड़ियों की कबड्डी की बारीकियां सिखाई हैं। दोनों की सफलता के बाद साई हॉस्टल के दूसरे खिलाड़ी भी कबड्डी में भविष्य तलाश रहे हैं। रितेश नेगी, विशाल भारद्वाज, जूनियर नेशनल तथा फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल विजेता सुखविंद्र सिंह सहित हेमंत चौहान, चंद्रेश, शिव कुमार, जतिन ठाकुर तथा युवराज सिंह का कहना है कि वे भी रोहित और अजय की तरह कबड्डी में नाम कमाना चाहते हैं।
अजय ठाकुर ने दो और रोहित राणा ने चार साल लिया है यहां प्रशिक्षण
कोच जयपाल चंदेल कहते हैं कि इन खिलाड़ियों से भी उम्मीदें हैं। अजय ठाकुर ने 5 मई 2005 से लेकर मई 2007 तक तथा रोहित राणा 6 जून 2006 से मई 2010 तक बिलासपुर साई हॉस्टल में रहकर कबड्डी की बारीकियां सीख चुके हैं। अजय ठाकुर जहां एशियन गेम्स में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, वहीं रोहित राणा के नाम पर सीनियर तथा जूनियर नेशनल कबड्डी में कई खिताब हैं।
बंगलूरू बुल्स पर भारी पड़े रोहित- प्रो-कबड्डी सीजन-दो में मंगलवार रात को बंगलूरू बुल्स तथा जयपुर पिंक पेंथर के बीच हुए मुकाबले में रोहित राणा मैच के बेहतरीन खिलाड़ी रहे। डिफेंडर रोहित राणा ने विरोधी टीम के छह खिलाड़ियों को आउट किया।